फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: सलमान ने फिनाले की डेट अनाउंस कर लॉलीपॉप लागे लू पर किया डांस, देखें VIDEO

Mon, 08 Jan 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 salman announced the finale date and show dance moves on bhojpuri songs

'बिग बॉस-11' के फिलाने की तारीख तय हो गई है। शनिवार को हुए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने खुद इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शो का फिनाले 14 जनवरी 2018 को होगा। इसी दिन दर्शकों को सीजन 11 के विनर का पता चलेगा। आपको बता दें कि 'बिग बॉस' का 11वां सीजन 1 अक्टूबर 2017 से शुरू हुआ था। ऐसे में 106 दिन बाद शो का फिनाले होगा।



पढ़ेंः Bigg Boss 11: भारत नहीं पाकिस्तान ने चुन लिया विनर, शिल्पा नहीं, इस पर लगा लाखों का सट्टा

bigg boss 11 salman announced the finale date and show dance moves on bhojpuri songs

बिग बॉस के घर में शुरुआत में 19 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे और आज लव त्यागी के घर से बाहर जाने के बाद अब सिर्फ घर में शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता, आकाश ददलानी और पुनीश शर्मा को मिलाकर 5 कंटेस्टेंट्स ही बचेंगे। ये ही शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट होंगे।

bigg boss 11 salman announced the finale date and show dance moves on bhojpuri songs

बिग बॉस सीजन 11 वीकएंड के वार में आज ढेर सारा धमाल होगा। आज के एपिसोड में मनोज वाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत अपनी आगामी फिल्म 'अय्यारी' को प्रमोट करने बिग बॉस के घर पहुंचेंगे। यह स्टार्स घरवालों को कड़ी चुनौती देंगे साथ ही साथ सलमान खान के साथ स्टेज पर भोजपुरी ठुमके भी लगाएंगे।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: फिनाले से पहले पहुंचे 'आर्मी' के दो अफसर, ले डाली घरवालों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 salman announced the finale date and show dance moves on bhojpuri songs

कलर्स टीवी ने ट्विटर पर आज के एपिसोड का एक खास वीडियो शेयर किया है जिसमें मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा सलमान खान के साथ भोजपुरी सुपरहिट गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। इन तीनों स्टार्स के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो-
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed