{"_id":"5bf97d78bdec2241a6447221","slug":"bigg-boss-12-actress-anita-hassanandani-performed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में पहुंचीं 'नागिन 3' की स्टारकास्ट, सलमान खान से शादी करने को बेताब हैं ये 2 एक्ट्रेस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस में पहुंचीं 'नागिन 3' की स्टारकास्ट, सलमान खान से शादी करने को बेताब हैं ये 2 एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
Link Copied
इस वीकेंड का वार में स्पेशल एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी सलमान खान के साथ जमकर मस्ती करने वाली हैं। इस दौरान पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन 3 की पूरी स्टारकास्ट नजर आएंगी। ऐसे में वे घरवालों को टास्क देंगे। वहीं, टीवी एक्ट्रेस सुरभि और अनीता सलमान खान से शादी करने को बेताब नजर आएंगी। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दीपक, करणवीर और दीपिका सेफ हो गई हैं....
Trending Videos
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
अनीता के अलावा बिग बॉस के घर में नागिन 3 की बेला उर्फ सुरभि ज्योति और माहिर उर्फ पर्ल वी पुरी भी सेट पर नजर आएंगे। बता दें कि यह कंटेस्टेंट घर में दीपिका, श्रीसंथ और मेघा की नकल करते दिखाई देंगे। वहीं, अनीता ने भी शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ जमकर फोटो खिंचवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
naagin 3
वहीं, नागिन की स्टारकास्ट के साथ टीवी सीरियल बेपनाह रके हर्षद चोपड़ा भी इस शो में दस्तक में देंगे। इस हिसाब से तो वीकेंड का वार बहुत ही स्पेशल शो होने वाला है। हर्षद के बिग बॉस में आने की खबर की पुष्टि पहले ही हो गई थी। हर्षद लंबे समय से टीवी पर काम कर रहे हैं।
4 of 5
Harshad Chopra
हर्षद ने एक इंटरव्यू में सलमान खान से मिलने की खुशी में कहा कि वह बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने दबंग खान को बचपन से ही बड़े परदे पर देखा है। बता दें कि हर्षद पहली बार ही सलमान खान से फेस टू फेस मिलेंगे। हर्षद ने इस बात का भी खुलासा किया कि सलमान खान को देखकर ही उन्होंने अपनी बॉडी बनाई है।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan vikas gupta
आखिर में बता दें कि हर्षद चोपड़ा के साथ बिग बॉस 11 के मास्टरमाइंड और शो में टॉप 3 तक पहुंचने वाले कंटेस्टेंट विकास गुप्ता एक बार फिर शो में दिखाई देंगे। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सृष्टि पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।