'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
अनूप जलोटा और जसलीन के अफेयर से लेकर 'केबीसी 10' तक, इस हफ्ते TV की इन 5 खबरों ने बटोरी सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
37 साल छोटी जसलीन को डेट कर रहे हैं अनूप जलोटा
'बिग बॉस सीजन 12' का धमाकेदार आगाज हो गया है। शो में इस बार 17 कंटेस्टेंट है जिसमें कुछ सिंगल तो कुछ जोड़ियों में आए है। हर बार की तरह इस बार भी शो में मसाला भरपूर है। सलमान खान ने एक एक करके सभी कंटेस्टेंट को रूबरू करवाया। इन सबसे में से जिस पर सबकी निगाहें आकर टिकी वह अनूप जलोटा हैं। अनूप जलोटा शो में जसलीन मथारू के साथ आए जिनके साथ वह रिलेशनशिप में हैं। जसलीन उम्र में भजन गायक अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं।
शादी के बंधन में बंधेगी पारुल चौहान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस में सुवर्णा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पारुल चौहान जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस बात का खुलासा खुद पारुल चौहान ने किया है। पारुल लंबे वक्त से चिराग को डेट कर रही थीं और अब उन्होंने शादी करने का फैसला लिया है। पारुल और चिराग इस साल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। चिराग पेशे से एक्टर हैं। शादी की तैयारियों के बारे में पारुल ने कहा कि 'अब तक वेन्यू फाइनल नहीं किया गया है। लखीमपुर खीरी की रहने वाली हूं। शादी से जुड़ी सभी रस्में मेरे घर पर ही होंगी।'
'नागिन' के आगे टिक नहीं पाए अमिताभ बच्चन
टीआरपी में सबसे आगे रहने वाला 'कौन बनेगा करोड़पति' का 10वां सीजन पिछले हफ्ते शुरू हुआ था। जिसके बाद बार्क रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था कि आखिर यह शो दर्शकों को कितना पसंद आ रहा है और टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह पर कायम है। बार्क रिपोर्ट का रिजल्ट हैरान करने वाला है और उम्मीद से बिल्कुल उल्टा रहा। 'कौन बनेगा करोड़पति' शुरू हो चुका है लेकिन टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'नागिन 3' को पीछे छोड़ने में नाकामयाब रहा। 'नागिन ' नंबर 1 पर है जबकि 'कौन बनेगा करोड़पति' 7वें स्थान पर रहा।
सबसे स्टाइलिश विलेन बनेंगी इस बार की कमोलिका
'कसौटी जिंदगी के' सीरियल में जितना अहम किरदार अनुराग, प्रेरणा और मिस्टर बजाज का था उतना ही महत्वपूर्ण रोल कमोलिका का भी था। ऐसे में कसौटी रीबूट में कमोलिका के किरदार को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। कहा जा रहा है कि रीबूट में कमोलिका का रोल हिना खान निभाएंगी। हालांकि इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना तो तय है कि यह किरदार भी पहले सीजन की तरह काफी स्टाइलिश होगा। जिसकी अंदाजा एकता कपूर के पोस्ट से लगा सकते हैं। एकता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्लाउज की कुछ डिजाइन पोस्ट की थी। यह डिजाइनें काफी स्टाइलिश थीं।