बिग बॉस सीजन 12 में भजन सिंगर अनूप जलोटा के आने से खलबली मच गई है । अनूप इस शो में अपने साथ 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू को भी लाए हैं । इस जोड़ी के बिग बॉस में आने के बाद तहलका मचा हुआ है । एक भजन गाने वाले की इतनी हॉट गर्लफ्रेंड को देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा ।
37 साल बड़े अनूप जलोटा को डेट करने वाली जसलीन के पिता ने बताया रिश्ते का सच, एक दिन में ही खुली पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शो के अंदर दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं । घर के बाकी सदस्य जसलीन और अनूप से उनके रिश्ते का सच जानना चाहते हैं । अब इस गुरु-शिष्य की जोड़ी को लोगों के सवालों से जूझना पड़ रहा है । वहीं बिग बॉस के बाहर भी दोनों के रिलेशन को लेकर खूब चर्चा हो रही है ।
अब जब जसलीन घर के अंदर ये कहकर पहुंची हैं कि वो अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं तो उनके पैरेंट्स भी हैरान हैं । एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए जसलीन के पिता केसर मथारू ने कहा कि ये खबर मेरे और परिवारवालों के लिए काफी चौंकाने वाली है ।
.@anupjalota aur #JasleenMatharu ke baare mein #BB12 housemates ke vichaar hai tikhe! Kya hoga iska asar? Dekhiye aaj raat 9 baje #BiggBoss12 par.@Chingssecret @campusshoes @PanasonicIndia @SportobyMacho pic.twitter.com/CozJmeRD19
उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें देखकर मैं परेशान नहीं हुआ । वो एक ट्रेंड सिंगर है । कई पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर के साथ काम कर चुकी है । वो स्टेज शो करती है । बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमारी बेटी का करियर बहुत उज्जवल है । इस सस्ती पब्लिसिटी की हमें जरूरत नहीं है ।'
"Yeh jacuzzi-jacuzzi kya hai?" #DeepakThakur can't stop talking about the #BB12 house! Tune in tonight at 9 PM and watch him in his anokha andaaz. #BiggBoss12 pic.twitter.com/T2rq0Oh97m
'ये खबर सुनकर हमें झटका जरूर लगा था । मैं तबतक इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा जब तक मैं उससे मिल नहीं लेता । वो अभी बिग बॉस के घर में है । मैं चाहता हूं कि वो पॉजिटिव रहे और विनर बनकर लौटे । शो में बहुत से ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनका पास्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रहा है ।'