फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: घरवालों के आरोपों से दुखी हुए दीपक ठाकुर, शो बीच में छोड़ इस कंटेस्टेंट के सामने रो पड़े

Sun, 30 Sep 2018 11:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Deepak Thakur cries because of housemates allegations
deepak thakur

'बिग बॉस सीजन 12' का दूसरा 'वीकेंड का वार' का सामना घर वाले कर चुके हैं। इस बार सलमान खान के गुस्से का सामना सभी घरवालों को करना पड़ा। शो के दौरान सलमान ने कठघरे में एक एक करके कुछ सिंगल और जोड़ियों को बुलाया। कठघरे में आए कंटेस्टेंट को न केवल घरवालों के आरोपों का सामना करना पड़ा बल्कि सलमान की फटकार भी सुननी पड़ी। इस बीच कुछ ऐसा हो गया कि दीपक ठाकुर फूट फूट कर रोने लगे।

Bigg Boss 12 Deepak Thakur cries because of housemates allegations
deepak and urvashi

सबसे पहले सलमान खान ने कठघरे में घर की सबसे मजबूत जोड़ी दीपक ठाकुर और उर्वशी को बुलाया। सलमान ने सबसे पहले दीपक से कहा कि घरवालों ने आरोप लगाया है कि यह घर से ढेर सारा मक्खन लेकर आया है और पीठ पीछे बुराई करता है। कठघरे में मौजूद दीपक इन सभी आरोपों को झूठा साबित करते रहे। तभी घरवालों ने कुछ ऐसा कह दिया दीपक ठाकुर बाथरूम एरिया में आकर रो पड़े।

Bigg Boss 12 Deepak Thakur cries because of housemates allegations
saba khan and somi

खान सिस्टर्स ने कहा दीपक के दिन का टॉर्गेट होता है कि आज किसकी मक्खनबाजी करनी है। उसके पास जाते हैं और दिनभर मक्खनबाजी करते रहते हैं। पीठ पीछे बुराई भी करते हैं और पकड़े जाने पर कहते हैं कि वह सच बोलते हैं। इसके बाद करणवीर बोहरा ने कहा कि दीपक घर के काम सीमित दायरे में करते हैं। यहां तक कि घरवालों ने यह भी कहा कि इन लोगों का खेल यह है कि एक उर्वशी सिंगल की तरफ रहे और दीपक जोड़ियों की तरफ। घरवालों की बातें दीपक को काफी चुभी और वह बाद में रो पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Deepak Thakur cries because of housemates allegations
deepak thakur

दीपक को रोता देख शिवाशीष ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की। उर्वशी ने भी चुप कराने की कोशिश की। नेहा पेंडसे ने कहा कि आखिर यह रो क्यों रहा है? इस पर उर्वशी ने कहा कि सबने वहां पर इतना सब तो कह दिया। नेहा कहती हैं कि तुम सही हो तुम्हें बुरा क्यों लग रहा है? आपको बता दें, 'वीकेंड का वार' के दौरान एक ओर सलमान खान दीपक की डांट लगाते हुए दिखे तो वहीं दूसरी ओर उनका साथ भी दिया। दीपक जिस वक्त कठघरे में मौजूद थे और खान सिस्टर्स उन पर मक्खनबाजी का आरोप लगा रही थीं तब सलमान ने कहा कि वह कह रही हैं तो सुन लो।

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Deepak Thakur cries because of housemates allegations
deepak thakur and urvashi

दीपक ठाकुर और उर्वशी 'बिग बॉस सीजन 12' के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। अब तक घर में दो बार नॉमिनेशन हो चुके हैं लेकिन दोनों को किसी ने भी नॉमिनेट नहीं किया। दीपक घर में मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं तो वहीं उर्वशी को लोग छोटी बच्ची के तौर पर लेते हैं। इस बार घर से डबल एविक्शन होगा। कृति और रोशमी तो पहले ही घर से बेघर हो चुके हैं वहीं 'वीकेंड का वार' के दूसरे दिन निर्मल भी आउट हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed