'बिग बॉस' के घर से 3 सदस्य एक साथ बाहर हो चुके हैं। ऐसे में घर के माहौल को और भड़काने के लिए सलमान खान एक ऐसा टास्क लेकर आए हैं जिसके बाद घर में बवाल मचना तय है। वैसे तो 'बिग बॉस' में हर टास्क घर के माहौल को और बिगाड़ने का काम ही करता है लेकिन इस बार कुछ ऐसा होगा कि एक दूसरे के सामने लोगों की सारी असलियत बाहर आ जाएगी।
बिग बॉस 12: सलमान के एक इशारे पर ये 2 कंटेस्टेंट एक साथ लेंगे घरवालों से बदला, फिर छिड़ जाएगी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस प्रोमो वीडियो को 'द खबरी' ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में सलमान खान घर के सभी सदस्यों को टास्क समझाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान दीपिका, करणवीर और श्रीसंथ को स्टोररूम से चीजें लाने को कहते हैं। सलमान कहते हैं कि आप सभी इस गुलेर और चश्मे को पहन लीजिए। मैं आप सभी के सामने कुछ लाइन बोलूंगा आप लोगों को यह बताना है कि वह किसने बोली होगी।
सलमान आगे कहते हैं कि आपको जिस कंटेस्टेंट पर भी लगे कि ऐसा उसने कहा होगा तो कपकेक को गुलेर से उसे खिलाना है या यूं कहे कि मुंह पर मारना है गुलेर के जरिए। सलमान सबसे पहले वह बयान बोलते हैं जो घरवालों ने दीपिका कक्कड़ के बारे में कहे हैं। सलमान कहते हैं - 'मुझे दीपिका जी बहुत बोरिंग लग रही है, वह किचन में सिर्फ एक कॉर्नर में रहती हैं।' दीपिका रोमिल का नाम लेती है और कपकेक को गुलेर के जरिए उनके मुंह पर मार देती हैं।
#BB12 #WeekendKaVaar #Promo@BeingSalmanKhan's new task for the contestants. pic.twitter.com/TB2ArA2eVs
इसके बाद सलमान दीपिका को दूसरा बयान बताते है। सलमान कहते हैं - 'मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी शादी हो गई है और मेरी सास आ गई है।' दीपिका सबा का नाम लेती है और कपकेक उनके मुंह पर मारती है। वीडियो में दिखाया गया है कि दूसरा नंबर दीपक का आता है। सलमान कहते हैं - 'दीपक कभी इधर का हो जाता है और कभी उधर का।' दीपक अनूप जलोटा का नाम लेते हैं और उनके मुंह पर कपकेक फेंक देते हैं।
आपको बता दें, रविवार को बिग बॉस 'वीकेंड का वार' 'लवयात्री' की स्टारकास्ट फिल्म को प्रमोट करने पहुंचेगी। इस प्रमोशन की कुछ तस्वीरें और प्रोमो भी आ गए हैं जिसमें आयुष शर्मा और वारिना हुसैन सेट पर सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां तक कि वह सलमान को तोहफे के तौर पर Puppy देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Pappi ya puppy, kaunsa khaas tauhfa @aaysharma aur #WarinaHussain le kar aa rahe hain @BeingSalmanKhan ke liye? Janne ke liye dekhiye #WeekendKaVaar aaj raat 9 baje! #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/bXkelvm9Am