'बिग बॉस सीजन 12' की पहली नॉमिनेशन प्रकिया पूरी हो चुकी है। इस बार सिंगल में 2 सेलिब्रिटी तो वहीं 4 जोड़ियां नॉमिनेट हुई है। दिलचस्प बात यह है इस नॉमिनेशन में सेलिब्रिटी के अलावा कॉमनर भी शामिल है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इस सीजन के पहली नॉमिनेशन में कौन सा खिलाड़ी बेघर हो जाएगा। वैसे तो यह जानने के लिए आपको वीकेंड का वॉर का इंतजार करना होगा। लेकिन हम आपको 'वीकेंड के वॉर' से 2 दिन पहले ही बता देते हैं कि किस जोड़ी के बाहर जाने की संभावना ज्यादा है।
वीकेंड से पहले जान लीजिए इस बार 'बिग बॉस' से कौन होगा बाहर, यकीनन सलमान को भी नहीं होगा इसका अंदाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार सिंगल में दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे को घरवालों ने नॉमिनेट किया हैं। वहीं जोड़ी की बात करें तो शिवाशीष-सौरभ, सबा-सोमी और रोशमी-कृति की जोड़ी नॉमिनेट हुई है। ऐसे में कुछ सेलिब्रिटीज के साथ कॉमनर का पाला भी थोड़ा मजबूत नजर आ रहा है।
'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में दीपिका कक्कड़ सबसे ऊपर लीड कर रही हैं। दूसरे नंबर पर रोशमी बनिक और कृति वर्मा की जोड़ी तीसरे नंबर पर सृष्टि रोडे और चौथे नंबर पर सबा और सोमी की जोड़ी बताई है। वहीं पांचवें नंबर पर शिवाशीष और सौरभ की जोड़ी बताई है।
#BB12 #Biggboss12#Breaking #VotingTrend #8AM
1 Dipika Kakar (Lead By huge)
2 Roshmi-Kriti
3 Srishty Rode
4 Somi-Saba❎❎
5 Shivanshis-Sourabh ❌❌
Dipika, Roshmi-krti and Srishty
Are now in safe zone.@SrSrishty @ms_dipika @Shoaib_Ibrahim1 @KVBohra
20 सितंबर की सुबह 8 बजे तक 'द खबरी' के इस ट्वीट में सबसे ज्यादा वोट दीपिका कक्कड़ को मिलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सबसे कम वोट मिलने की बात करें तो पांचवें नंबर पर शिवाशीष और सौरभ का नाम है। ट्वीट के मुताबिक दीपिका, रोशमी-कृति और सृष्टि रोडे को पूरी तरह से सुरक्षित बताया गया है। जबकि शिवाशीष और सौरभ की जोड़ी को पिछड़ते हुए दिखाया गया है।