बिग बॉस 12 में दूसरे दिन से कंटेस्टेंट श्रीसंथ ने घर में बखेड़ा खड़ा किया हुआ है। ना तो वो टास्क को अच्छे से खेल रहे और ना ही किसी से ढंग से बात कर रहें हैं। कभी किसी की परवरिश पर सवाल पर उठा रहे हैं तो कभी किसी को गालियां दे रहे हैं। लेकिन अब यह बात सामने निकलकर आ रही है कि श्रीसंत को घर में मोबाइल का इस्तेमाल करते देखा गया है जो बिग बॉस के रूल के मुताबिक गलत है... बता दें कि श्रीसंत का मोबाइल चलाने वाला वीडियो बिग बॉस 12 ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया...
श्रीसंथ ने तोड़ा बिग बॉस का रूल, घर में 3 दिन से रजाई में चुपचाप इस्तेमाल कर रहे मोबाइल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में श्रीसंथ के साथ-साथ सबा और सोमा आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं, रजाई में श्रीसंत अपने हाथ में कुछ चला रहे हैं जिसकी लाइट उनके मुंह पर पड़ रही है। वीडियो से लग रहा है कि श्रीसंत मोबाइल चला रहे है। घर में बहुत अंधेरा है जिसकी वजह श्रीसंत के हाथ में क्या है सही से पता नहीं चल पा रहा है।
A post shared by bigg boss 12 (@biggboss12_offical) on
बात करें आज रात 20 सितंबर के एपिसोड की तो बता दें कि आज घर में लक्जरी बजट टास्क होगा जिसमें अनूप जलोटा राजकुमार के किरदार में नजर आएंगे साथ ही इस टास्क में रोशमी, कृति और दीपिका राजुकमारी के रोल में नाचती नजर आएंगी। बता दें कि इस हफ्ते घर बेघर होने के लिए दीपिका, सृष्टि, सोमी, सबा, अनूप, जसलीन, शिवाशीष, सौरभ, कृति और रोशमी नॉमिनेट हुए हैं।
वहीं आज रात घर में श्रीसंथ और शिवाशीष के बीच बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। शो के प्रिव्यू के मुताबिक, श्रीसंथ और शिवाशीष एक दूजे को गाली देते नजर आएंगे। झगड़े को बढ़ता देख घरवाले दोनों को समझाएंगे भी। लेकिन दोनों का गुस्सा सातवें आसमान हैं।