फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हॉट एक्ट्रेस पहले 'बिग बॉस 12' में छाईं, बाहर आते ही टूट गई थी सगाई, अब हो गईं अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 Feb 2019 01:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 03 Feb 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 ex contestant Srishty Rode hospitalized after breakup
Srishty Rode - फोटो : file photo

विवादित शो 'बिग बॉस सीजन 12' की एक्स कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद सृष्टि ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके दी। बिग बॉस से निकलने के बाद ही सृष्टि रोडे की सगाई टूट गई थी। सृष्टि फिलहाल ठीक हैं और शूट के लिए पुणे रवाना हो चुकी हैं।

Bigg Boss 12 ex contestant Srishty Rode hospitalized after breakup
Srishty Rode - फोटो : instagram

वीडियो में सृष्टि ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। कमजोरी की वजह से तबीयत बिगड़ गई थी जिस वह से अस्पताल में ड्रिप चढ़ाई गई। हालांकि पहले से बेहतर हूं और काम की वजह से पुणे जा रही हूं।' इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की गई तस्वीर और वीडियो में सृष्टि कमजोर भी लग रही हैं। सृष्टि टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 'सरस्वतीचंद्र', 'मोही', 'चलती का नाम गाड़ी' और 'इश्कबाज' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार 'बिग बॉस सीजन 12' में बतौर कंटेस्टेंट पर्दे पर दिखाई दी थीं।

Bigg Boss 12 ex contestant Srishty Rode hospitalized after breakup
Srishty Rode - फोटो : file photo

शो की शुरुआत में सृष्टि ने भले ही कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था लेकिन बाद में वह खूब लड़ाई-झगड़ा करते हुए दिखाई दीं। सृष्टि फिलाने से कुछ हफ्ते पहले घर से बेघर हो गई थीं। शो से बाहर आते ही सृष्टि को बड़ा झटका लगा था। सृष्टि की सगाई टूट गई थी। मनीष और सृष्टि की सगाई का टूटना कुछ लोग 'बिग बॉस' में उनके और रोहित के बीच की नजदीकियों से जोड़कर देख रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 ex contestant Srishty Rode hospitalized after breakup
Rohit Suchanti Srishty Rode - फोटो : twitter

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक सृष्टि के पूर्व मंगेतर मनीष ने इस बात से साफ इंकार किया था। मनीष नागदेव ने अपने और रिश्ते के टूटने की बात तो कबूली लेकिन ऐसा किसी तीसरे की वजह से हुआ इस बात से साफ इंकार किया। मनीष के मुताबिक जो भी हुआ है वह उनके और सृष्टि की आपसी रजामंदी से हुआ। 'हम दोनों एक दूसरे से कुछ अलग चाहते थे और अलग उम्मीदें भी थीं। हम लोगों ने आपस में बातचीत की और यह फैसला लिया कि अब अलग हो जाना चाहिए।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 12 ex contestant Srishty Rode hospitalized after breakup
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter

मनीष ने आगे कहा कि 'मैं सृष्टि की बहुत इज्जत करता हूं और करता रहूंगा। हमारा रिश्ता बहुत खूबसूरत रहा है। अब इस रिश्ते का कोई मतलब नहीं बनता जब सब कुछ खत्म हो गया हो। फिलहाल मैं अपने काम की तरफ ध्यान दे रहा हूं।' सृष्टि रोडे की तरह मनीष नागदेव भी टेलीविजन एक्टर हैं। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून' जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके हैं। इस वक्त मनीष नागदेव 'उड़ान' सीरियल कर रहे हैं जिसमें वह आकाश का किरदार निभा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed