फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनूप जलोटा से अफेयर पर फिर बोले जसलीन के पिता, बिग बॉस में जाने के लिए यूं ही नहीं माने थे भजन सिंगर

Mon, 24 Sep 2018 05:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 jasleen matharu father kesar matharu revealed how to convince  anup jalota for show
anup jalota

इन दिनों इंडस्ट्री में दो ही चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है । पहली बिग बॉस की और दूसरी शो के कंटेस्टेंट और भजन गायक अनूप जलोटा की । अनूप शो में अपनी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ शो में पहुंचे हैं । जसलीन ने शो में आने पर ये राज खोला कि वो और अनूप जी एक-दूसरे को 3 साल से डेट कर रहे हैं। 

bigg boss 12 jasleen matharu father kesar matharu revealed how to convince  anup jalota for show
jasleen matharu

हाल ही में इस जोड़ी के बारे में बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम ने जसलीन के पिता केसर मथारू से बात की । केसर मथारू पिछले कुछ दिनों से लगातार किसी ना किसी मीडिया हाउस को बयान दे रहे हैं । अब उन्होंने एक बार फिर अनूप और जसलीन के रिश्ते के बारे में बोला है ।

bigg boss 12 jasleen matharu father kesar matharu revealed how to convince  anup jalota for show
anup jalota

केसर मथारू ने बताया कि किस तरह से उन्होंने अनूप जलोटा को बिग बॉस में बेटी जसलीन के साथ जाने के लिए तैयार किया था । मथारू कहते हैं, 'हम अनूप जी को कई सालों से जानते हैं । एक दिन वो अंधेरी में रिकॉर्डिंग के लिए आए थे और उन्होंने बताया कि वो घर के पास में ही हैं ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 jasleen matharu father kesar matharu revealed how to convince  anup jalota for show
anup jasleen

'मैंने उन्हें घर पर चाय के लिए बुलाया । उस समय मैंने उन्हें बताया कि किस तरह से जसलीन को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है। हमने उन्हें ये भी बताया कि जसलीन के लिए एक जोड़ीदार की तलाश है। मैंने उनसे कहा कि आप ही शो में जसलीन के जोड़ीदार बनकर चले जाइए।'

विज्ञापन
bigg boss 12 jasleen matharu father kesar matharu revealed how to convince  anup jalota for show
anup jalota and jasleen

'मैं चाहता था कि अनूप जी, जसलीन के गुरु बनकर जाएं और ये एक गुरु-शिष्य जोड़ी कहलाए । पहले उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो अब बुजुर्ग हैं और घर में फिट नहीं होंगे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके पास बहुत से शो हैं तो वो बिग बॉस में नहीं जा पाएंगे ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed