फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिन के लिए बिग बॉस बने सलमान खान, घर में हुआ इनके बीच जमकर रोमांस

Sun, 11 Nov 2018 10:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 salman khan become bigg boss for a day
salman khan

बिग बॉस 12 में इस वीकेंड का वार में बहुत ही मस्ती मजाक देखने को मिला। सलमान खान शो में एक दिन के लिए बिग बॉस की बड़ी भूमिका में नजर आए। बता दें कि इस दौरान सलमान खान ने जमकर घरवालों की खिंचाई की..,आइए जानते हैं आखिर क्या-क्या हुआ इस बिग बॉस के घर में...

bigg boss 12 salman khan become bigg boss for a day
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि सलमान खान ने एक दिन का बिग बॉस बनकर घरवालों के साथ जमकर मजाक किया। इस दौरान उन्होंने शिवाशीष को नागिन बनाकर नचवाया तो वहीं सोमी को अपना दिल दे बैठे दीपक की सोमी से ही उसके हाथों की वैक्स करवाई। ऐसे में जसलीन को भी सलमान ने घेरते हुए उनका मेकअप का सामान फेंकने को कहा। लेकिन यह मजाक था। 

bigg boss 12 salman khan become bigg boss for a day
bigg boss - फोटो : bigg boss

वहीं, वीकेंड का वार में दूसरे दिन भी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा शो में नजर आईं। वह अपनी अपकमिंग फिल्म भैय्याजी सुपरहिट का प्रमोशन करने आई थीं। इस दौरान वह घर में भी गईं और घरवालों को टास्क दिया। टास्क में रोहित सृष्टि के साथ रोमांटिक हुए और शिवाशीष एक बार फिर जसलीन के साथ जमकर नाचते दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 salman khan become bigg boss for a day
bigg boss - फोटो : voot app

इसके बाद बिग बॉस के घर में एक बार फिर सुल्तानी अखाड़ा सजा। इस बार मैदान में करणवीर और श्रीसंथ का आमना सामना हुआ। पहले दोनों के बीच जुबानी जंग हुई जिसे श्रींसथ ने जीत लिया। इसके बाद दोनों अखाड़े में उतरें जहां श्रीसंथ ने करणवीर को दो बार पटखनी दे यह मुकाबला जीत लिया। सुल्तानी अखाड़े में श्रीसंथ ने 3-0 से यह बाजी जीत ली। 

विज्ञापन
bigg boss 12 salman khan become bigg boss for a day
romil choudhary - फोटो : colors

इसके बाद शो में भावुकता का दौर चला। बता दें कि बिग बॉस के घर में रहते हुए रोमिल को अपनी बीवी और बच्ची से मिलने का मौका मिला। जी हां, रोमिल की पत्नी अपनी बेटी के साथ शो में पहुंची थी। इस दौरान जीभरकर अपनी पत्नी से मिले और बहुत खुश भी हुए। बता दें कि शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रोमिल, सुरभि, दीपक और सोमी नॉमिनेट हुए थे। लेकिन इस हफ्ते चारों सेफ हैं और कोई भी बेघर नहीं हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed