{"_id":"5ba9bd9a867a557e8327cb44","slug":"bigg-boss-12-these-contestant-are-nominated-in-this-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12:करणवीर ने नॉमिनेशन में कृति को दिया धोखा,तो दीपिका आईं जोड़ियों के निशाने पर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12:करणवीर ने नॉमिनेशन में कृति को दिया धोखा,तो दीपिका आईं जोड़ियों के निशाने पर
Tue, 25 Sep 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे परदे के मशूहर रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 12 धीरे-धीरे अपने रोमांचक मोड़ पर आता जा रहा है। जहां बिग बॉस ने घर में मौजूद सदस्यों के साथ अपना खेल खेलना शुरू कर दिया है तो वहीं घर में मौजूद सदस्य आपस में ही एक दूसरे को धोखा देने में लगे हुए हैं। सीजन 12 के दूसरे हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया ने दर्शकों को काफी हैरान कर दिया। साथ ही इस नॉमिनेशन प्रक्रिया ने बिग बॉस के घर के रोमांच को भी बढ़ा दिया है।
2 of 4
सोमवार को हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया पर विस्तार से नजर डालें तो बतौर कैप्टन रहते हुए कृति-रोशमी की जोड़ी को घर में रहकर लापरवाही दिखाने की वजह से बिग बॉस ने सीधे उन्हें नॉमिनेट कर दिया है, जिससे घर के अंदर का पूरा खेल एकदम से बदल गया है। इसके साथ ही कृति उस समय काफी हैरान रह गई जब करणवीर ने उनके खिलाफ वोट कर दिया। इससे पहले करण ने कृति के खिलाफ वोट न करने का उनसे वादा किया था।
3 of 4
वहीं दूसरी और जहां सबा-सोमी दोनों खान बहनें नॉमिनेशन में सुरक्षित रहने में कामयाब रहीं तो वहीं इन दोनों की कृति के साथ तकरार और भी ज्यादा बढ़ गई है। नॉमिनेशन के दौरान दीपिका कक्कड़ और जोड़ियों के बीच भी एक-दूसरे लिए खिलाफत दिखाई दी है। ज्यादातर जोड़ियों ने दीपिका को बॉस की तरह व्यवहार करने पर नॉमिनेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोमवार को नॉमिनेशन के दौरान बिग बॉस के घर के अंदर का माहौल और भी ज्यादा रोचक हो गया। जब अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी ने दीपिका कक्कड़ पर आरोप लगाते हुए उन्हें नॉमिनेट किया। कुल मिलाकर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए करणवीर बोहरा, निर्मल सिंह- रोमिल चौधरी,रोशमी- कृति और दीपिका कक्कड़ नॉमिनेट हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।