टेलीविजन की मशहूर जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी हाल ही में मुंबई के जुहू में दिखे। इन तस्वीरों में यह दोनों स्टार्स एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। तस्वीरों में यह दोनों मैचिंग कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। गुरमीत और देबिना की लव मैरिज हुई है और इनकी जोड़ी टीवी इंडस्ट्री में काफी फेमस है।
इस खास जगह पर पत्नी देबिना के साथ दिखे गुरमीत चौधरी, कैमरा देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में गुरमीत और देबिना एक साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। गुरमीत ने सफेद कुर्ते के साथ उसी रंग का पायजामा पहना हुआ है। तो वहीं देबिना सफेद रंग का सूट पहने हुई हैं जिसके साथ उन्होंने प्रिंटेड दुपट्टा लिया हुआ है। कैमरा देखते ही यह स्टार्स मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।
तस्वीरों में यह दोनों स्टार्स एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। गुरमीत और देबिना ने साल 2013 में 'नच बलिए' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इसके साथ ही इन दोनों ने इस शो को जीता भी था। गुरमीत 'नच बलिए' के अलावा 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आए थे।
देबिना और गुरमीत दोनों ही टेलीविजन का चर्चित चेहरा हैं। यहां तक कि गुरमीत ने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है। इन फिल्मों में कोई आप सा, खामोशियां, वजह तुम हो और हाल ही में रिलीज फिल्म पलटन शामिल हैं।