फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बाहर आते ही रश्मि से जुड़ी ये चीज हासिल करना चाहते थे अरहान, अभिनेत्री को नहीं है खबर

Sat, 04 Jan 2020 03:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 04 Jan 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13  Arhaan Khan asked Rashami Desai house keys from production after eviction
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अरहान खान (Arhaan Khan) की निजी जिंदगी के कई राज खुले। शो के दौरान अरहान ने रश्मि से दिल की बात कही और रश्मि ने भी अपने रिलेशनशिप को खुलेआम स्वीकार किया। इस शो में ही सलमान ने अरहान खान की शादी और बच्चे के बारे में खुलासा किया था। इसके साथ ही सलमान ने रश्मि से कहा था अरहान के परिवार वाले आपके घर पर रहे हैं क्या आपने चाबी इन्हें दी थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। वहीं अब ऐसी खबर है कि अरहान ने शो से बाहर आते ही ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में रश्मि देसाई को बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। 

Bigg Boss 13  Arhaan Khan asked Rashami Desai house keys from production after eviction
Arhaan Khan - फोटो : twitter

बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अरहान ने 'बिग बॉस' से बाहर आते ही रश्मि देसाई की घर की चाबी मांगी। प्रोडक्शन ने उन्हें चाबी देने से मना कर दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले 'वीकेंड का वार' में सलमान ने रश्मि से उनके घर की चाबी के बारे में पूछा था। यह वही एपिसोड था जिसमें रश्मि देसाई के भाई गौरव घर के अंदर उनसे मिलने आए थे। 

Bigg Boss 13  Arhaan Khan asked Rashami Desai house keys from production after eviction
Arhaan Khan, Rashami Desai and Gaurav - फोटो : file photo

गौरव ने रश्मि से घर के अंदर आते ही कहा था- 'आप कभी भी सड़क पर नहीं थी। आपका परिवार भी है और घर भी। अरहान को लेकर कोई भी फैसला घर के बाहर आने के बाद लेना। बाहर चीजें बहुत खराब हैं।' गौरव के यह कहते ही रश्मि परेशान हो गई थीं और कहा था कि 'मुझे बताओ।' इसके बाद गौरव घर के बाहर चले गए थे। गौरव के जाते ही सलमान ने रश्मि से कहा था- 'तुमने अपने घर की चाबी किसे दी है?' जवाब में रश्मि ने कहा-'अपनी मैनेजर निधी को और एक चाबी अरहान के पास भी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13  Arhaan Khan asked Rashami Desai house keys from production after eviction
Rashami, Arhaan and Salman Khan - फोटो : twitter

रश्मि के यह कहते ही सलमान ने रश्मि से कहा था- 'तुम्हारे घर पर इस वक्त कौन है?' रश्मि ने कहा - 'मैं अकेले रहती हूं।' फिर सलमान ने कहा था- 'बीते कुछ दिनों से तुम्हारे घर पर चार पांच लोग हैं। तुम्हारे भाई ने भी मुझे बताया और मैंने भी यह सुना है कि अरहान के परिवार वाले तुम्हारे घर पर रह रहे है।' सलमान ने अरहान से पूछा तो उन्होंने कहा- 'नहीं, उनके घर पर कोई नहीं है।' इसके बाद विकास गुप्ता ने कहा- 'मैंने भी यही सुना है आने से पहले। अगर अरहान ऐसा कुछ है तो साफ-साफ रश्मि को बता दो।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13  Arhaan Khan asked Rashami Desai house keys from production after eviction
Rashami Desai, Arhaan and Kamya - फोटो : twitter

इसके बाद रश्मि और अरहान के बीच बहस हुई थी। फिर रश्मि ने अरहान से चाबी को लेकर बात कही। रश्मि ने अरहान से कहा था अब समझ में आया ये कौन कर रहा है। फिलहाल अरहान खान शो से पिछले हफ्ते ही बाहर हो चुके हैं। शो से बाहर आते ही अरहान ने सिद्धार्थ शुक्ला को खरी खोटी सुनाई थी।  

सलमान के 'Bigg Boss 13' की टीआरपी में उछाल, कपिल का शो धड़ाम, देखें टॉप 10 सीरियल्स की

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed