फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13: आरती ने पहली बार मोहब्बत को कबूला, बाद में सिद्धार्थ के पास जाकर 'खेल' भी गईं

Tue, 15 Oct 2019 04:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 arti singh express her feeling for siddharth shukla
bigg boss - फोटो : social media
बिग बॉस सीजन 13 शुरू हुए 2 हफ्ते बीत चुके हैं । इस बीच दो कंटेस्टेंट दलजीत कौर और कोएना मित्रा शो से बाहर भी हो गईं । शो में लगातार टि्वस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं । कुछ दिन पहले रश्मि देसाई, आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच लव ट्रायएंगल देखने को मिला था । अब आरती ने अपने दिल की बात बोल दी है । 
bigg boss 13 arti singh express her feeling for siddharth shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv
हाल ही में टेलीकास्ट हुए शो में आरती सिंह ने देवोलीना से बात करते हुए कहा कि वो सिद्धार्थ शुक्ला को पसंद करती हैं । आरती की बात सुन देवोलीना कहती हैं कि मैं जाकर सिद्धार्थ शुक्ला से बात करती हूं । तब आरती उन्हें रोकते हुए कहती हैं कि वो खुद सिद्धार्थ से बात करने वाली हैं । 
bigg boss 13 arti singh express her feeling for siddharth shukla
सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि और आरती - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा आरती ने देवो को ये भी बताया कि घर में एंटर करने से पहले सिद्धार्थ और मेरे रिलेशन की खबरें बहुत उड़ी थीं। खबरें थीं कि हम दोनों डेट कर रहे हैं। आगे आरती ने कहा, 'मैं करियर ऑरिएंटेड नहीं हूं, मैं अगले साल तक कैसे भी शादी कर लूंगी इसलिए मुझे इन सब में नहीं पड़ना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 arti singh express her feeling for siddharth shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
देवो से बात करने के बाद आरती सीधे सिद्धार्थ के पास गईं । उन्होंने सिद्धार्थ से अपनी फीलिंग्स शेयर करने के बजाय उल्टा देवोलीना के खिलाफ कान भरने शुरू कर दिए। आरती ने उनसे कहा कि देवोलीना की किसी बात का कभी यकीन मत करना ये सब गेम खेल रहे हैं।
 
विज्ञापन
bigg boss 13 arti singh express her feeling for siddharth shukla
BB Bank Task Bigg Boss 13 - फोटो : voot
अंदाजा लगाया जा सकता है कि देवोलीना से अपने मन की बात करने के बाद आरती को लगा कि कहीं देवो सिद्धार्थ शुक्ला से सब कह ना दें, इसलिए उन्होंने सेफ साइड लेते हुए पहले ही सिद्धार्थ के कान भर दिए। बता दें कि इस हफ्ते रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ डे, आसिम रियाज और अबु मलिक नॉमिनेट हुए हैं । 
 

विलेन बन मशहूर हुए इस एक्टर की ऐसे हुई थी मौत, पत्नी और बेटी ने भी बॉलीवुड में खूब कमाया नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed