फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: विकास गुप्ता की सेक्शुएलिटी पर उठे सवाल, जानें क्या बोले आसिम

Tue, 17 Dec 2019 08:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 17 Dec 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz Indirectly Comented on Vikas Gupta Sexuality
आसिम, विकास - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर में कॉन्ट्रोवर्सी, लड़ाई-झगड़ा, एक दूसरे को ताने मारना आम बात है। इस घर में हर कोई बस लगा रहता है एक दूसरे की टांग खिंचाई में। लेकिन इसी टांग खिंचाई में कई बार हो जाती हैं कॉन्ट्रोवर्सीज। ऐसी ही एक कॉन्ट्रोवर्सी हुई है हाल ही में विकास गुप्ता और आसिम रियाज के बीच। आसिम ने यहां कर दिया है विकास की सेक्शुअलिटी पर कमेंट, जिसकी वजह से आ गए हैं दोनों चर्चा में।

Bigg Boss 13 Asim Riaz Indirectly Comented on Vikas Gupta Sexuality
Asim Riaz - फोटो : twitter

दरअसल हाल ही में आसिम ने विकास के ऊपर कुछ ऐसा कमेंट किया है। जिससे विकास तिलमिला गए और हो गए आसिम से नाराज। पिछले एपिसोड में जब सभी घरवाले डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे होते हैं। तभी आसिम की नजर घर में रखी रेजर पर जाती है। रेजर देख आसिम उसके बारे में वहां बैठे विशाल और पारस से पूछते हैं। इसके बाद आसिम विकास गुप्ता से कहते हैं कि यहां एक एलोवेरा रेजर भी है। तुम्हें अगर जरूरत हो तो तुम इसे इस्तेमाल कर सकते हो।

Bigg Boss 13 Asim Riaz Indirectly Comented on Vikas Gupta Sexuality
Vikas Gupta - फोटो : twitter

इतना कहकर आसिम चुप हो जाते हैं। इस बात पर विकास और वहां बैठे सभी घरवालों को लगता है कि आसिम यहां विकास की सेक्शुअलिटी पर कमेंट कर रहे हैं। इस बात पर विकास थोड़ा भड़क जाते हैं। विकास आसिम को अपेन पास बुलाते हैं और उनसे कहते हैं कि उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए। इस पर आसिम सफाई देते हुए कहते हैं कि पारस भी ये इस्तेमाल करता है और उन्हें किसी गलत अंदाज में उनसे ये नहीं कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz Indirectly Comented on Vikas Gupta Sexuality
Asim and Vikas Gupta - फोटो : voot

इसके पूरे घटनाक्रम के बाद पारस, विशाल और शहनाज भी विकास का मजाक उड़ाते हैं। तीनों मिलकर विकास की नकल करते हैं। वहीं विकास ने भी बड़ी ही चालाकी से आसिम से इस बात का बदला ले लिया। इसके तुरंत बाद ही होता है घर में नॉमिनेशंस टास्क। इस टास्क में घर का कैप्टन होने के नाते विकास को बिग बॉस स्पेशल पावर देते हुए किसी भी सदस्य को सीधे नॉमिनेट करने को कहते हैं। और विकास बिना देर किए आसिम रियाज को नॉमिनेट कर देते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz Indirectly Comented on Vikas Gupta Sexuality
Vikas Gupta - फोटो : twitter

बता दें कि विकास गुप्ता की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। विकास शो की कंटेस्टेंट देवोलीना की जगह पर कुछ दिनों के लिए खेलने के लिए आए हैं। विकास गुप्ता पहले भी बिग बॉस के ग्यारहवें सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। शो में विकास को मास्टरमाइंड कहा जाता था। वो वाकई में मास्टरमाइंड साबित भी हुए थे। हालांकि विकास बिग बॉस जीत नहीं पाए थे लेकिन वो काफी चर्चाओं में रहने वाले कंटेस्टेंट में से एक थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed