फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने ली धमाकेदार एंट्री, गोविंदा की भांजी को कर रहे हैं डेट

Sun, 29 Sep 2019 09:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 29 Sep 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Balika Vadhu actor Siddharth Shukla enter in Salman Khan show
siddharth shukla - फोटो : file photo

हमेशा की तरह इस बार भी 'बिग बॉस' का खुमार लोगों पर छाया हुआ है। घर के लुक से लेकर कंटेस्टेंट से जुड़ी एक-एक खबर जानने के लिए 'बिग बॉस' के प्रशंसक उत्सुक हैं। 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार केवल हस्तियां ही शरीक होंगी। इस बीच टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) नजर आएंगे।उन्होंने शानदार डांस के साथ शो में एंट्री की है।

Bigg Boss 13 Balika Vadhu actor Siddharth Shukla enter in Salman Khan show
Balika Vadhu - फोटो : file photo

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) टेलीविजन के चर्चित चेहरे हैं। सिद्धार्थ की छवि टीवी इंडस्ट्री में संस्कारी बेटे और पति की बनी हुई है। इस छवि को बनाने में सिद्धार्थ की सबसे ज्यादा मदद सीरियल 'बालिका वधू' ने की। इस सीरियल में सिद्धार्थ ने लीड रोल निभाने वाली आनंदी के पति का किरदार निभाया था। शो में बतौर शिव, सिद्धार्थ ने पति और बेटे की सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। 

Bigg Boss 13 Balika Vadhu actor Siddharth Shukla enter in Salman Khan show
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : file photo

इस शो के बाद से ही सिद्धार्थ की टीवी की दुनिया में संस्कारी छवि बन गई। हालांकि इस सीरियल के बाद सिद्धार्थ कई सारे रियलिटी शोज में नजर आए। इसमें 'झलक दिखला जा सीजन 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' शामिल हैं। इन रियलिटी शोज के बाद सिद्धार्थ एक बार फिर से अपनी संस्कारी छवि में लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Balika Vadhu actor Siddharth Shukla enter in Salman Khan show
siddharth shukla

इस बार सीरियल 'दिल से दिल तक'। यह सीरियल साल 2017 में आया था। इस सीरियल में भी सिद्धार्थ के किरदार को उनके प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। सिद्धार्थ शुक्ला को टीवी इंडस्ट्री में 11 साल हो चुके हैं। सिद्घार्थ ने 'बाबुल का आंगन छोटे ना' से डेब्यू किया था। यह साल 2008 में आया था। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Balika Vadhu actor Siddharth Shukla enter in Salman Khan show
siddharth shukla - फोटो : file photo

इसके बाद 'जाने पहचाने से..ये अजनबी' में नजर आए। हालांकि पहचान 'बालिका वधू' सीरियल से ही मिली। टीवी के अलावा सिद्घार्थ ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। इस फिल्म का नाम 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' है। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। 'बिग बॉस' में रश्मि देसाई और आरती सिंह के भी आने की खबरें है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ गोविंदा की भांजी आरती सिंह को बीते दो महीने से डेट कर रहे हैं।  



यह भी पढ़ें:- BIGG BOSS 13: बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स और न्यूज एंकर का तड़का, इस बार ऐसी है कंटेस्टेंट लिस्ट!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed