फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: पहले दो कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा, टीवी की बहू और बेटा दिखाएंगे असली रंग

Fri, 20 Sep 2019 06:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 20 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Confirm Devoleena Bhattacharjee will enter in Salman Khan show
Devoleena Bhattacharjee and Siddharth Shukla - फोटो : colors tv

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को सुपरहिट बनाने के लिए शो के मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस रियलिटी शो के शुरू होने में महज 8 दिन बचे हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि इस बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे। मेकर्स ने शो के दो प्रतिभागियों का खुलासा कर दिया है। इसमें से एक प्रतिभागी टीवी की फेवरेट बहूरानी तो दूसरा फेवरेट बेटा है। 

Bigg Boss 13 Confirm Devoleena Bhattacharjee will enter in Salman Khan show
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram

कलर्स ने 'बिग बॉस 13' के दो प्रोमो वीडियो साझा किए हैं। वीडियो में मशहूर टीवी सीरियल की बहू और बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाया गया है लेकिन चाल-ढाल से साफ नजर आ रहा है कि यह अभिनेत्री और अभिनेता कौन है। वीडियो में नजर आ रही अभिनेत्री टीवी की गोपी बहू यानी कि देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) तो वहीं अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला हैं। 

Bigg Boss 13 Confirm Devoleena Bhattacharjee will enter in Salman Khan show
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram

इस वीडियो में 'बिग बॉस' में पहले नजर आ चुके कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी इस अभिनेत्री के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। विकास गुप्ता प्रोमो में कह रहे हैं कि वह जो दिखती हैं वो तो बिल्कुल भी नहीं है 'ये औरत बिल्कुल पागल है..संभालो' तो वहीं काम्या कह रही हैं कि 'यह दिलचस्प होगा आग लगा देगी वो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Confirm Devoleena Bhattacharjee will enter in Salman Khan show
Devoleena Bhattacharjee and Siddharth Shukla - फोटो : file photo

इस प्रोमो वीडियो को साझा करते हुए एक कैप्शन लिखा गया है। कैप्शन में लिखा है- 'ये है सबकी फेवरेट बहूरानी, पर बिग बॉस के घर में इनकी अदा लगा देगी आग! कौन है ये?' दूसरा प्रोमो वीडियो साझा करते हुए लिखा है- 'सबके दिलों की धड़कनें तेज करने आ रहा है ये सेक्सी सिंगल! कौन है ये?' आपको बता दें, देवोलीना भट्टाचार्य 'साथ निभाना साथिया' सीरियल से मशहूर हुईं। देवोलीना के साथ एक विवाद भी जुड़ा हुआ है। बीते साल देवोलीना से मुंबई में एक बड़े हीरा व्यापारी की मौत के मामले में पूछताछ की गई थी। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Confirm Devoleena Bhattacharjee will enter in Salman Khan show
bigg boss 13 - फोटो : social media

शो के दूसरे प्रतिभागी की बात करें तो सिद्धार्थ शुक्ला को 'बालिका वधू' सीरियल में शिव के किरदार से पहचान मिली थी। आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' का 29 सितंबर को प्रीमियर होगा। आधिकारिक तौर पर देवोलीना और सिद्धार्थ का नाम तो मेकर्स के द्वारा कंफर्म कर दिया गया है। आईबी टाइम्स वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार मुग्धा गोडसे, चंकी पांडे, माहिका शर्मा, आदित्य नारायण शो का हिस्सा होंगे। इस लिस्ट में राजपाल यादव का भी नाम शामिल था लेकिन हाल ही में उन्होंने शो में आने से इनकार कर दिया। 

यह भी पढ़ें:- ये हैं 'बिग बॉस' के अब तक के सबसे झगड़ालू 7 कंटेस्टेंट, पार कर दी थी सारी हदें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed