फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा-मोनालिसा के बाद 'बिग बॉस' में इस बार ये अभिनेत्री कर सकती हैं शादी? 4 साल पहले हुआ तलाक

Fri, 20 Sep 2019 06:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 20 Sep 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Rashami Desai may tie the knot with boyfriend Arhaan Khan at Bigg Boss 13
Rashami Desai - फोटो : twitter

'उतरन' (Uttaran ) सीरियल में तपस्या के किरदार से घर-घर मशहूर हुईं रश्मी देसाई (Rashami Desai) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रश्मि देसाई जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खास बात है कि रश्मि यह शादी टीवी पर ही करेंगी। इस बात का खुलासा हाल ही में आई एक रिपोर्ट में हुआ है।

Rumours says Rashami Desai may tie the knot with boyfriend Arhaan Khan at Bigg Boss 13
Rashmi Desai - फोटो : file photo

बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मि देसाई सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' में नजर आएंगी। रिपोर्ट के अनुसार रश्मि इस शो में ही ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान से शादी करेंगी। बॉम्बे टाइम्स वेबसाइट के सूत्रों की मानें तो रश्मि शो की शुरुआत में ही एंट्री करेंगी और उनके ब्वॉयफ्रेंड कुछ दिनों बाद। 

Rumours says Rashami Desai may tie the knot with boyfriend Arhaan Khan at Bigg Boss 13
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : file photo

सूत्रों के मुताबिक शादी के लिए रश्मि के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को न्यौता भेजा जाएगा। हालांकि इस बारे में अभी तक रश्मि और अरहान की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। अरहान खान और रश्मि देसाई साल 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को टीवी अभिनेता प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में भी साथ देखा गया था। इसके अलावा भी इन दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Rashami Desai may tie the knot with boyfriend Arhaan Khan at Bigg Boss 13
rashami desai - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' में अगर ऐसा होता है तो रश्मि बिग बॉस की तीसरी सेलिब्रिटी होंगी जिसकी शो के दौरान शादी होगी। रश्मि देसाई से पहले 'सपना बाबुल का... बिदाई' सीरियल की अभिनेत्री सारा खान और 'नजर' सीरियल की अभिनेत्री मोनालिसा ने रियलिटी शो के दौरान शादी की थी। सारा ने अली मर्चेंट से जबकि मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। सारा और अली तो कुछ वक्त बाद एक दूसरे से अलग हो गए लेकिन मोनालिसा और विक्रांत अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। 

विज्ञापन
Rumours says Rashami Desai may tie the knot with boyfriend Arhaan Khan at Bigg Boss 13
Rashami Desai,Nandish Sandhu - फोटो : social media

आपको बता दें, रश्मि देसाई ने साल 2012 में अभिनेता नंदीश संधू के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने नंदीश संधू से साल 2015 में तलाक ले लिया था। रश्मि देसाई और नंदीश संधू ने टीवी धारावाहिक 'उतरन' में साथ काम किया था। शो में इन दोनों के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इन दोनों ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी भाग लिया था। 

यह भी पढ़ें:- टीआरपी लिस्ट में 'कौन बनेगा करोड़पति' टॉप 5 में पहुंचा, जानें कौन सा शो है पहले नंबर पर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed