{"_id":"5d9ac8f58ebc3e93b532cb10","slug":"bigg-boss-13-contestant-aarti-singh-talk-about-her-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: आरती ने फिर खोले निजी जिंदगी के राज, बोलीं-मेरी मां की बेस्ट फ्रेंड ने मुझे पाला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: आरती ने फिर खोले निजी जिंदगी के राज, बोलीं-मेरी मां की बेस्ट फ्रेंड ने मुझे पाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Devoleena Bhattacharjee and Aarti Singh
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट के बीच फाइनलिस्ट बनने की दौड़ शुरू हो चुकी है । शनिवार और रविवार को सलमान खान ने कुछ घरवालों की क्लास भी लगाई । शो की एक कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं । इस कंटेस्टेंट का नाम है आरती सिंह । आरती कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी हैं।
2 of 5
Aarti Singh
- फोटो : voot
पिछले दिनों उन्होंने घरवालों से बात करने के दौरान बताया था कि काम ना मिलने के चलते वो डिप्रेशन में चली गई थीं । अब कलर्स टीवी ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आरती सिंह शहनाज गिल के साथ अपनी जिंदगी के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी मां-पिता का प्यार नहीं मिला। इसी वजह से वो खुद से ज्यादा दूसरों से प्यार करती हैं।
.@ArtiSingh005 ne bitaayi apni puri zindagi hamesha dusron ke liye jee kar. Kya hai aapki iss par raaye?
Watch #BiggBoss13 every Mon-Fri, 10:30 PM & Sat-Sun, 9 PM.
आरती सिंह ने कहा, 'मैंने कभी अपने आप को प्यार नहीं किया। मैं बचपन से पिता के बिना रही हूं। मैं अलग रही हूं। मुझे कभी उनका प्यार या सपोर्ट नहीं मिला। मेरा जन्म होते ही मेरी मां का निधन हो गया। उन्हें कैंसर था। उनकी बेस्ट फ्रेंड ने मुझे एडॉप्ट कर लिया। कृष्णा, जो मेरा सगा भाई है, वो डेढ़ साल का था और मेरे पिता दो बच्चे नहीं पाल सकते थे तो मैं लखनऊ चली गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aarti Singh and Siddharth Shukla
- फोटो : voot
'मेरी मम्मी की बेस्ट फ्रेंड ने मुझे पाल-पोसकर बड़ा किया और वहां जब मैं गई, पांच साल की थी, तभी मेरे पिता का निधन हो गया। मुझे डर लगता है कि कोई मुझे छोड़कर चला ना जाए। इसी वजह से मैंने खुद से ज्यादा सामने वाले को प्यार किया है, ताकि वो मुझे छोड़कर चला ना जाए।'
विज्ञापन
5 of 5
Aarti Singh
- फोटो : instagram
बता दें कि आरती एक अन्य वीडियो में कहती नजर आई थीं, 'मैंने मायका, वारिस जैसे हिट शो किए। हालांकि, मुझे कोई पहचान नहीं मिली। वारिस के बाद मेरे काम को लोगों ने बहुत पसंद किया । लेकिन इसके बाद मुझे 2 साल तक काम नहीं मिला । मैं दो साल तक घर बैठी रही। मेरे पास एक भी काम नहीं आया। इसके बाद एक दौर ऐसा आया जब मैं डिप्रेशन में चली गई थी ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।