{"_id":"5e69daaa8ebc3eeb5b7737d7","slug":"bigg-boss-13-contestant-himanshi-khurana-talks-about-marriage-with-asim-riaz-in-her-latest-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमांशी खुराना के परिवार से आसिम रियाज ने की मुलाकात, शादी के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हिमांशी खुराना के परिवार से आसिम रियाज ने की मुलाकात, शादी के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz and Himanshi
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए टीवी शो बिग बॉस 13 के कई कंटेस्टेंट अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में सिद्धार्थ, पारस और शहनाज के अलावा हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का भी नाम शामिल है। जो कंटेस्टेंट्स शो के इंदर चर्चा का विषय थे, वो शो के बाहर भी चर्चा में ही बने हुए हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं आसिम रियाज और हिमांशी खुराना। शो के बाद दोनों को हाल ही में एक साथ देखा भी गया है।
2 of 5
himanshi asim
- फोटो : social media
दोनों एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। यहां तक कि आसिम हिमांशी के परिवार से भी मिले। आसिम ने हिमांशी की मां से मुलाकात की। इस मुलकात की तस्वीर खुद हिमांशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। अब दोनों की शादी की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। दोनों के फैन्स जानना चाहते हैं कि दोनों शादी कब कर रहे हैं। हिमांशी और आसिम के फैन्स दोनों को साथ देखकर बेहद खुश हैं।
3 of 5
Asim Raiz and Himanshi
- फोटो : voot
अब आसिम और हिमांशी से भी उनकी शादी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया हाउस ने इंटरव्यू में हिमांशी से उनकी और आसिम की शादी को लेकर सवाल किया था। जिसका जवाब भी हिमांशी ने बड़ी ही बेबाकी से दिया है। हिमांशी से जब दोनों की डेटिंग को लेकर सवाल किया गया तो जवाब में हिमांशी ने कहा, 'हां हम दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन शादी अभी नहीं। हम शादी करना चाहते हैं, लेकिन अभी नहीं। ऐसा करना थोड़ा जल्दी होगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Asim Raiz and Himanshi Khurana
- फोटो : voot
साथ ही हिमांशी ने ये भी बताया कि 'मैंने आसिम के परिजनों से मुलाकात की है। ये सब इसलिए हो रहा था क्योंकि हर किसी को लग रहा था कि घर में फेक लोग हैं। इसलिए इतना कंफ्यूजन हो रहा था। जब तक आप बाहर आकर बात नहीं करते, तब तक चीजें क्लियर नहीं होतीं। अब सबकुछ ठीक है। मेरे परिवार को भी हम दोनों के रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है'।
विज्ञापन
5 of 5
asim riaz
- फोटो : social media
बिग बॉस के बाद से ही दोनों के रिश्ते पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे। आसिम ने हिमांशी को नेशनल टेलीविजन पर सबके सामने प्रपोज किया था। जिसके बाद से ही दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियां बटोर रहा था। ऐसे में अब हिमांशी ने दोनों के रिश्ते को लेकर सारे सवालों का जवाब दे दिया है। दोनों शादी तो करेंगे लेकिन अभी वक्त सही नहीं हैं। बहरहाल दोनों के फैन्स को तो दोनों की शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं हिमांशी ने भी इस इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि फैन्स को अभी और ज्यादा इंतजार करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।