{"_id":"5e43e3ff8ebc3ee5a6164f59","slug":"bigg-boss-13-contestant-rashmi-desai-career-of-uttaran-fame-actress-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भोजपुरी' फिल्मों से टेलीवीजन इंडस्ट्री की 'तपस्या' तक, ऐसा रहा रश्मि देसाई का सफर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'भोजपुरी' फिल्मों से टेलीवीजन इंडस्ट्री की 'तपस्या' तक, ऐसा रहा रश्मि देसाई का सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 12 Feb 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा रश्मि देसाई 13 फरवरी को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। रश्मि टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। इन दिनों रश्मि बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं। रश्मि ने टेलीविजन इंडस्ट्री में आमद तो साल 2006 में ही दे दी थी। लेकिन रश्मि को पहचान मिली साल 2008 में टीवी सीरियल उतरन से। इसी बीच रश्मि ने कई और सीरियल्स के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी। रश्मि के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर से जुड़ी बातें।
2 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : Social Media
छोटे पर्दे की बड़ी अदाकारा रश्मि देसाई ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में जीटीवी के सीरियल 'रावण' से की थी। इस सीरियल में रश्मि ने मंदोदरी का किरदार निभाया था। हालांकि इस सीरियल से रश्मि को खासी पहचान नहीं मिल पाई थी। लेकिन उन्होंने छोटे परर्दे पर अपनी आमद दे दी थी। ये तो थी रश्मि की हिंदी टेलीविजन पर आमद। इससे पहले भी रश्मि भोजपुरी, गुजराती और मराठी सिनेमा में देखी गई हैं।
3 of 5
Rashmi Desai
यूं तो रश्मि का सफर साल 2002 में शुरू हो गया था। लेकिन उन्हें पहचान मिली थी साल 2008 में। जीटीवी के सीरियल रावण से तो रश्मि को खास पहचान नहीं मिल पाई। इसके बाद रश्मि नजर आईं सोनी टीवी के धारावाहिक 'मीत मिला दे रब्बा' में। इस सीरियल में रश्मि का डॉ. मेहर दत्ता का किरदार निभाया था। इस किरदार ने भी रश्मि को खासी पहचान नहीं दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : Social Media
रश्मि को साल 2008 में कलर्स टेलीविजन के शो 'उतरन' से पहचान मिली थी। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इसी साल रश्मि ने एक और टीवी सीरियल 'परी हूं मैं' से पहचान बनाने की कोशिश की थी। ये सीरियल जनवरी साल 2008 से शुरू हुआ था और सितम्बर 2008 में खत्म भी हो गया। लेकिन ये सीरियल भी रश्मि के करियर को सफलता दिलाने में कामयाब नहीं रहा जबक् रश्मि इस सीरियल में लीड रोल में थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Rashmi Desai and Sidharth Shukla
- फोटो : Social Media
इसके बाद रश्मि टीवी सीरियल 'उतरन' में नजर आईं। इस सीरियल ने रश्मि को टेलीविजन का चर्चित चेहरा बना दिया। इसके बाद से ही रश्मि के करियर ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी। इसके बाद रश्मि अपने करियर में लगातार आगे ही बढ़ती रहीं उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रश्मि इसके बाद 'झलक दिखला जा', 'नच बलिये', 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल', 'इश्क का रंग सफेद' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आईं। रश्मि ने साल 2017 से 2018 के बीच टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आईं। इस सीरियल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस सीरियल में रश्मि के साथ अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला भी थे। फिलहाल रश्मि बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।