फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेक न्यूज का कारनामा: बिग बॉस 13 प्रतियोगियों को देखने उमड़ी हजारों की भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 06 Feb 2020 06:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 06 Feb 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Fake News About Mall Task Asim Riaz Rashmi And Siddharth Fans gathered at Oberoi Mall
Fans Outside Oberoi Mall Goregaon - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर दिखने वाली खबरों की बिना पुष्टि किए समाचार पोर्टलों पर प्रकाशित हो जाने का खामियाजा मुंबई में गुरुवार को उपनगरीय क्षेत्र के सबसे बड़े मॉल में से एक ओबेरॉय मॉल को उठाना पड़ा। बिग बॉस के मौजूदा सीजन के विजेताओं के चयन के लिए यहां एक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की फेक न्यूज सोशल मीडिया पर बुधवार शाम से तैरनी शुरू हुई तो प्रतियोगियों के हजारों प्रशंसक यहां पहुंच गए। नतीजतन मॉल को पूरे दिन के लिए बंद कर देना पड़ा।

Bigg Boss 13 Fake News About Mall Task Asim Riaz Rashmi And Siddharth Fans gathered at Oberoi Mall
Sidharth Shukla, Rashami Desai, Asim - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

सोशल मीडिया पर बुधवार शाम से तमाम लोगों ने ये लिखना शुरू किया कि 'बिग बॉस 13' के फाइनल से पहले एक खास प्रतियोगिता में हिस्सा लेने शो के तीन प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और रश्मि देसाई ओबेरॉय मॉल पहुंचेंगे। कहा गया कि ये तीनों छह फरवरी की शाम को एक साथ घर के बाहर जनता से सीधे वोट मांगने जाएंगे। इन तीनों के मॉल में पहुंचने से पहले की तैयारियां शुरू होने की फेक न्यूज भी तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने फैलानी शुरू कर दी।

Bigg Boss 13 Fake News About Mall Task Asim Riaz Rashmi And Siddharth Fans gathered at Oberoi Mall
Fans outside Oberoi Mall Goregaon - फोटो : Instagram

इन सूचनाओं को लेकर तमाम समाचार पोर्टलों ने भी खबरें प्रकाशित की और इसी के चलते गुरुवार सुबह से ही मॉल के भीतर और बाहर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने-अपने चहीते कलाकारों के बैनर पोस्टर लेकर यहां पहुंचते रहे। हालात यहां तक बने कि दोपहर तक यहां स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। लेकिन, लोग इसके बाद भी यहां से हटने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Fake News About Mall Task Asim Riaz Rashmi And Siddharth Fans gathered at Oberoi Mall
Asim Riaz fans outside Oberoi Mall goregaon - फोटो : instagram

सबसे हास्यास्पद स्थिति उन समाचार पोर्टलों ने पैदा कर दी जिन्होंने इन अफवाहों को समाचार की तरह प्रकाशित किया और ओबेरॉय मॉल की तरफ से जारी बयान के बाद भी खबरों का प्रमोशन सोशल मीडिया पर जारी रखा। मुंबई पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी के मुताबिक इस तरह की अफवाहें फैलाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी है। वहीं, ओबेरॉय मॉल प्रबंधन ने इस अफरातफरी को देखते हुए दोपहर में ही मॉल बंद करने का ऐलान कर दिया और इसके शुक्रवार को सामान्य रूप से खुलने की बात कही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed