फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: आसिम रियाज की लव लाइफ में दखल देते हैं भाई उमर रियाज, हिमांशी ने किया खुलासा

Thu, 06 Feb 2020 06:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 06 Feb 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana Reveals That Umar Riaz Interfares in Asim Riaz Love Life
आसिम, हिमांशी, उमर - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर से जब भी कोई बाहर आता है तो शो और कंटेस्टेंट से जुड़े कई खुलासे करता है। ये खुलासे बेहद चौंकाने वाले होते हैं। कई बार तो ये लोग ऐसे-ऐसे खुलासे करते हैं जो दर्शकों की सोच से भी परे होते हैं। जैसे हाल ही में कुछ दिनों के लिए मेहमान बनकर आईं देवोलीना ने रश्मि और अरहान के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। उसी तरह हिमांशी भी शो में आसिम का कनेक्शन बनकर आई थीं। ऐसे में हिमांशी ने भी घर से बाहर आने पर कई खुलासे किए हैं।

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana Reveals That Umar Riaz Interfares in Asim Riaz Love Life
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter

हिमांशी और आसिम की लव लाइफ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में जब हिमांशी बिग बॉस हाउस के अंदर आसिम का सपोर्ट करने गई थीं तब आसिम ने उन्हें नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था। जिसके बाद से ही दोनों के बारे में चर्चाएं तोज हो गईं। वहीं अब हिमांशी घर से बेघर होकर आसिम और अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे कर रही हैं। हाल ही में हिमांशी ने बताया है कि आसिम के भाई उनकी जिंदगी में काफी दखल देते हैं।

Bigg Boss 13 Himanshi Khurana Reveals That Umar Riaz Interfares in Asim Riaz Love Life
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस में हिमांशी और आसिम के बीच कुछ निजी बातें हुई थीं। जिन्हें शो के टेलीकास्ट के समय नहीं दिखाया गया। इस दौरान आसिम ने हिमांशी से अपनी निजी जिंदगी और भाई-पिता के बारे में बातचीत की थी। वहीं इस दौरान आसिम ने हिमांशी से हमेशा साथ निभाने का वादा भी किया। इतना ही नहीं आसिम ने हिमांसी अपने, परिवार और इंटेंशंन्स के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana Reveals That Umar Riaz Interfares in Asim Riaz Love Life
Asim, Himanshi Khurana and Umar Riaz - फोटो : twitter

रिपोर्ट के मुताबिक आसिम ने हिमांशी से ये भी कहा है कि उनके भाई उमर रियाज उनकी जिंदगी, यहां तक की लव लाइफ में भी दखल देते हैं। उमर रियाज आसिम की जिंदगी को पूरी तरह से डॉमिनेट करते हैं। जबकि आसिम अब अपने पिता और भाई को अपनी जिंदगी को डॉमिनेट करते हुए नहीं देखना चाहते हैं। आसिम रियाज अब अपनी जिंदगी, प्यार को लेकर सारे फैसले खुद ही करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Himanshi Khurana Reveals That Umar Riaz Interfares in Asim Riaz Love Life
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

हालांकि ये सारी बातें बिग बॉस के एपिसोड में नहीं दिखाई गई हैं। ना ही हिमांशी ने पब्लिकली ये बातें किसी से की हैं। हिमांशी ये सारी बातें आसिम के घर से बाहर आने के बाद ही करेंगी। खैर अब ये तो आसिम के घर के बाहर आने के बाद ही पता चलेगा कि उनके और हिमांशी के रिश्ते का अब क्या होगा।

पढ़ें: Bigg Boss 13: फिनाले में नहीं दिखेंगे घर से बाहर हुए ये सात सदस्य, सलमान से लिया था सीधे पंगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed