फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 का फिनाले आज, आधी रात इन छह कंटेस्टेंट में से एक बनेगा विजेता

Sat, 15 Feb 2020 12:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Feb 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 finale today know who is winner of this 6 contestants
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' का ग्रैंड फिनाले आज कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। शो का प्रसारण नौ बजे से शुरू होगा। अनुमान है विजेता का एलान रात 12 बजे के करीब किया जाएगा। ऐसी खबरें हैं कि इस बार लाइव वोटिंग भी होगी जिसमें दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए लाइव वोट कर सकते हैं। करीब साढ़े चार महीने से चल रहा ये शो अभी तक का सबसे सफल सीजन है। पहले इसका समय तीन महीने था लेकिन शो की लोकप्रियता का नतीजा रहा कि मेकर्स ने इसे डेढ़ महीने और बढ़ा दिया।

bigg boss 13 finale today know who is winner of this 6 contestants
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में इस बार छह फाइनलिस्ट हैं। इन छह कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आरती सिंह, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि छह कंटेस्टेंट्स फाइनलिस्ट बने हैं। हर बार पांच लोग ही फिनाले में पहुंचते हैं। 

bigg boss 13 finale today know who is winner of this 6 contestants
bigg boss 13 - फोटो : social media

शो के दो मजबूत दावेदारों की बात करें तो सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर डालें तो चार महीने में सिद्धार्थ और आसिम के सपोर्ट में ही सबसे ज्यादा ट्रेंड चलता रहा है। अब इन छह फाइनलिस्ट में से कौन बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करता है ये तो आज रात पता चलेगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Excitement hoga tedha, aur move hoga entertaining, sirf 1 din baad pata chalega kaun hoga #BiggBoss13 ka winner 🤩 Watch #BiggBoss, tonight at 10.30 PM! Anytime on @voot @vivo_india @beingsalmankhan #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 finale today know who is winner of this 6 contestants
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' के फिनाले को और भी ज्यादा ग्रैंड बनाने के लिए शो के मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे। फिनाले में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला रोमांटिक अंदाज में परफॉर्मेंस करते नजर आएंगे। दोनों दीपिका-रणबीर के गाने 'अंग लगा दे रे' पर डांस करते दिखेंगे। 

विज्ञापन
bigg boss 13 finale today know who is winner of this 6 contestants
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV

सिद्धार्थ-रश्मि के अलावा फिनाले में आसिम और हिमांशी खुराना भी रोमांटिक परफॉर्मेंस देंगे। शो में आसिम ने हिमांशी को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया था। इन दोनों के डांस के साथ सिद्धार्थ और आसिम मुकाबला करते हुए एक परफॉर्मेंस देंगे।

Bigg Boss 13: फिर से घरवालों के सामने रोमांटिक हुए सिद्धार्थ-रश्मि, फिनाले का वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed