बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का हिस्सा बनीं एक्ट्रेस कोएना मित्रा एक बार फिर प्लास्टिक सर्जरी की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल अपने लुक्स को अधिक बेहतर करवाने के लिए कोएना ने अपने नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई। जहां एक वक्त पर कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं, वहीं बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। कोएना इसी वजह से एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
गलत प्लास्टिक सर्जरी की वजह से एक बार फिर ट्रोल हो रहीं कोएना मित्रा, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने कोएना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- माइकल जैक्सन बिग बॉस में आ गया है। दरअसल माइकल जैक्सन कई बार सर्जरी करवाने के लिए चर्चा में रहे थे और इसीलिए फैंस ने उनकी तुलना माइकल से कर दी। वैसे, कोएना की एक्टिंग की चर्चा भले ही कम होती हो, लेकिन उनकी गलत प्लास्टिक सर्जरी की चर्चा अब तक उनका पीछा नहीं छोड़ती है।

बिग बॉस के घर में जाने से पहले कोएना ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर इंटरव्यू दिया था। कोएना ने कहा था- "यह हमारे उद्योग की सबसे खराब कहानी है। कई लोगों ने इसे करवाया है और कई ऐसा करते हैं, लेकिन कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है, जैसे कि यह कोई अपराध या पाप हो। यह मेरी कहानी का एक हिस्सा है, इसलिए मैंने किया। इसके बारे में बात करने का मन नहीं है। मैंने बयान दिया और यही वजह है कि पीछा नहीं छोड़ते। भले ही आठ-नौ साल हो गए हैं, लोग मुझसे इसके बारे में पूछना बंद नहीं करते हैं।''
Michael Jackson joins #BiggBoss13#KoenaMitra pic.twitter.com/g7jTcPgeP7
कोएना ने आगे कहा- ''इसके अलावा, केवल महिलाओं को ही कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए क्यों कहा जाता है? कोएना ने आगे बताया- ''मेरा शरीर है, मेरा चेहरा, मेरा जीवन, मेरी कहानी और किसी और को इससे कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। कोएना ने यह भी कहा, "इंसान के रूप में, हम बहुत सारी गलतियां करते हैं लेकिन जब तक आप चीजों का अनुभव नहीं करते, तब तक आप कैसे जानेंगे कि ये अच्छा है या बुरा।'' कोएना की इस बात से साफ है कि वो प्लास्टिक सर्जरी को अपनी गलती मानती हैं।
ये भी पढ़ें- प्लास्टिक सर्जरी करवा करियर बर्बाद कर चुकीं कोएना मित्रा बोलीं- 'जीवन की सबसे बड़ी गलती...'