'बिग बॉस 13' में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेटेड हैं। ये सात कंटेस्टेंट्स पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, शेफाली जरीवाला, आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, रश्मि देसाई और आसिम रियाज हैं। ऐसे में ये तो तय है कि 'वीकेंड का वार' में कोई न कोई सदस्य इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएगा। इस बीच 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में सलमान खान रश्मि देसाई की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
फिनाले से पहले 'वीकेंड का वार' में सलमान का खुलासा, वोट में पिछड़ीं रश्मि ये कंटेस्टेंट हुआ सेफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'वीकेंड का वार' के इस प्रोमो वीडियो को कलर्स ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। प्रोमो में सलमान रश्मि देसाई से नाराज नजर आ रहे हैं। सलमान रश्मि से पूछते हैं कि 'विशाल मजबूत कंटेस्टेंट हैं या फिर कमजोर?' जवाब में रश्मि कहती हैं- 'मेरे मुकाबले विशाल मुझे कमजोर लगते हैं।' इस पर सलमान कहते हैं कि 'विशाल आपको करीबी दोस्त ही कमजोर मानते हैं।'
इसके बाद सलमान रश्मि से कहते हैं कि 'आपको एक ब्रेकिंग न्यूज देने वाला हूं। वो ये कि विशाल आप सुरक्षित हैं। आपको रश्मि से ज्यादा वोट मिले हैं। रश्मि आप तो बस ये चिंता करो कि आप इस घर से नहीं निकल रही हो।' सलमान के ये कहते ही रश्मि देसाई हैरान रह जाती हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
दरअसल, विशाल आदित्य सिंह बीते कुछ हफ्ते से बॉटम टू में थे। ऐसे में दर्शकों को लग रहा था कि वह इस हफ्ते बेघर हो सकते हैं। यहां तक कि घरवालों को आपस में यही बात करते हुए भी कई बार दिखे थे। ऐसे में विशाल को रश्मि से ज्यादा वोट मिलना रश्मि देसाई के अलावा बाकी घरवालों के लिए हैरान कर देने वाली खबर है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि अब इस 'वीकेंड का वार' घर से कौन बाहर जाएगा।
24 जनवरी को एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में सलमान खान आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला पर नाराज होते दिखे थे। वीडियो में सलमान इन दोनों से कह रहे थे कि बहुत वक्त हो गया सुनते हुए कि बाहर मिलना। मैं घर का दरवाजा खोलता हूं तुम दोनों जाओ। मारपीट लो और जो सही सलामत हो वो अंदर आ जाना।
सेजल शर्मा ही नहीं इन आठ सितारों ने भी की आत्महत्या, एक तो टीवी की थीं 'बालिका वधू'