'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) की टकरार की बार दर्शकों को देखने को मिली। यहां तक कि कई बार दोनों एक दूसरे से इतने प्यार से बात करते दिखे देखकर ऐसा लगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। शो के दौरान इन दोनों को कई बार ऐसे देख शहनाज ने सिद्धार्थ और रश्मि से पूछा भी क्या तुम दोनों के बीच पहले कुछ था? हालांकि दोनों मुस्कुराकर बात को टालते दिखे। इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि से जुड़ी ऐसी बात कह दी जिसे सुनते ही घरवाले हैरान रह गए।
Bigg Boss 13: फिनाले से चार दिन पहले सिद्धार्थ का खुलासा, बोले- 'रश्मि को बहुत ज्यादा पसंद करता था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में आए एक एंकर ने सिद्धार्थ से उनके और रश्मि के रिश्ते का सच पूछा। इस सवाल का जवाब सिद्धार्थ क्या देते हैं इस पर सभी की निगाहें टिकी थीं। सिद्धार्थ ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- 'सर, बात उठी है तो मैं अब आपको बता ही देता हूं। मैं रश्मि को पहले बहुत ज्यादा पसंद करता था। सेट पर एक बार इसने कुछ ऐसा कर दिया जिससे चीजें खराब हो गईं। एक बार इसने शो के दौरान इंटरव्यू दिया जो छपा था इसमें इसने कहा था कि मुझे इन चीजों से ज्यादा परेशानी होती हैं। जो इसने वजह बताई थी उसमें से दस में से नौ चीजें तो ये खुद करती थीं।'
खास बात है कि सिद्धार्थ से पहले रश्मि से भी उनके और सिद्धार्थ के रिश्ते का सच पूछा गया था। रश्मि से एंकर ने सवाल पूछा था-'सिद्धार्थ से आपका बहुत पुराना रिश्ता है?' एंकर के सवाल के जवाब में रश्मि कहती हैं- 'बहुत पुराना, दिल से दिल तक।' इसके बाद एंकर कहते हैं- 'घर में आने से पहले ऐसी कौन सी बात थी जो वो क्लेरिफाई करना चाहते थे?' जवाब में रश्मि ने कहा- 'ये बहुत निजी सवाल है सर?' इस पर एंकर ने कहा- 'यही तो समय है सबकुछ बता देने का।'
इस पर रश्मि ने कहा- 'आरती ने मुझे फोन किया वो मुझसे मिलना चाहती थी। मैं जब वहां पहुंची तो सिद्धार्थ भी अचानक से आ गया। मुझे इस बारे में नहीं पता था कि वो वहां पर आएगा। सिद्धार्थ ने मुझसे माफी मांगी। उसने कहा कि बात करके सब खत्म करना था। मैंने कहा ठीक है अब।' रश्मि ने कहा- 'मिलने से पहले जब मेरी सिद्धार्थ से फोन पर बात हुई थी तो बहुत बुरी तरह से हुई थी। यहां तक कि मैंने उसे ब्लॉक भी कर दिया था।'
सिद्धार्थ और रश्मि के इन बयानों से इतना तो साफ है कि दोनों के बीच दोस्ती थी। वहीं कुछ दिन पहले दिल से दिल तक की में सिद्धार्थ की मां का रोल निभाने वाली वैष्णवी ने इन दोनों की रिश्ते के बारे में बयान दिया था। जो काफी चर्चा में रहा था। वैष्णवी ने कहा था-'उन्होंने सेट पर कभी भी इस तरह से कुछ भी नहीं किया। दोनों की पर्दे पर और पर्दे के पीछे गजब की केमिस्ट्री थी। मुझे लगता है कि रश्मि सिद्धार्थ को बहुत पसंद करती हैं। हम लोग उनके चेहरे पर वो देख भी सकते हैं। सिद्धार्थ बहुत हैंडसम हैं और रश्मि बहुत सुंदर हैं। कई बार हम लोग सेट पर यही सोचते थे कि दोनों शादीशुदा नहीं हैं इसलिए इन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने किया रश्मि से अपने झगड़े की असली वजह का खुलासा, बोले- 'एक बार इसने शो...'