फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: मधुरिमा तुली ने विशाल के मिलने वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अभी तक मेरे पास..'

Wed, 12 Feb 2020 04:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 12 Feb 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Madhurima Tuli on Vishal Aditya Singh
Madhurima Tuli and Vishal - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' से विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली दोनों ही बेघर हो चुके हैं। शो में ये दोनों अपने झगड़े और बाहर लगातार अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच शो से बेघर हो चुकी मधुरिमा तुली ने एक बार फिर से इंटरव्यू में विशाल पर निशाना साधा है। इस बार मधुरिमा ने विशाल ने बाहर आते ही क्या किया इसका खुलासा किया। 

Bigg Boss 13 latest news Madhurima Tuli on Vishal Aditya Singh
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : twitter

विशाल ने शो के दौरान कहा था कि वह बाहर जाते ही मधुरिमा से एक बार जरूर मिलेेंगे। विशाल के इसी बयान को लेकर मधुरमा ने विशाल पर तंज कसा है। मधुरिमा ने बातचीत में कहा कि न तो विशाल ने मिलने की कोशिश की और न ही कोई फोन आया। मधुरिमा ने कहा- 'विशाल झूठे हैं। मिलने का वादा विशाल ने कैमरे के लिए किया था। मैंने ये बात सुनी थी कि विशाल मुझसे मिलना चाहते हैं लेकिन अभी तक मेरे पास उनका कोई फोन नहीं आया है। ऐसे मेें मिलने का तो सवाल ही नहीं उठता। '

Bigg Boss 13 latest news Madhurima Tuli on Vishal Aditya Singh
Vishal Singh, Madhurima Tuli - फोटो : social media

बिग बॉस से बाहर आते ही मधुरिमा तुली छुट्टियां मनाने चली गई थीं जिसके बाद उन्होंने ये इंटरव्यू दिया। मधुरिमा को विशाल को मारने की वजह से बीच में से ही शो से निकाल दिया गया था। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मधुरिमा ने कहा था- 'इससे पहले उसने भी मुझे कई बार मारा है लेकिन हर बार मैं इग्नोर कर देती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करती थी और अपनी खुशियों को यूं तबाह नहीं होने देना चाहती थी। महिलाएं इन चीजों को जल्दी भूल जाती हैं क्योंकि वह प्यार में होती हैं और साथ रहना चाहती हैं। मैंने उसे हमेशा माफ किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Madhurima Tuli on Vishal Aditya Singh
Madhurima Tuli, Vishal and Vijaya - फोटो : twitter

मधुरिमा ने आगे कहा था- 'ये एक तरह का दिमागी तौर पर टॉर्चर था। उसने मुझे झूठी उम्मीदें दीं जिसका मुझे बाद में एहसास हुआ। अगर वो मुझसे सही में प्यार करता तो मेरी बार बार बेइज्जती नहीं करता। मुझे नहीं लगता कि वो मुझसे प्यार करता है या कभी प्यार भी किया। घर के अंदर वो मुझे लगातार किसी न किसी बात पर छेड़ता रहता था। उसने कहा मैं जीरो हूं, मेरा करियर जीरो है, मैंने अपने करियर में कुछ भी नहीं किया। अगर आप किसी के करियर पर इस तरह से सवाल खड़े करेंगे तो उसे बेशक बुरा लगेगा।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Madhurima Tuli on Vishal Aditya Singh
Vishal Aditya Singh - फोटो : you tube

वहीं विशाल ने मधुरिमा के मारने वाले बयान पर अपनी सफाई दी थी। विशाल ने कहा था- 'अगर ये सही होता तो वो इसे पहले ही बोल देतीं। मैंने कभी उनके साथ ऐसा नहीं किया। मैंने कभी भी उनके ऊपर हाथ नहीं उठाया है।' फिलहाल देखना होगा ये दोनों बिग बॉस के फिनाले में आते हैं या फिर नहीं। 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने रश्मि के रिश्तों की खोली पोल, कहा- 'इनके रिलेशन तो हर महीने बदलते हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed