फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सेलिब्रिटी एक्सप्रेस' के साथ बिग बॉस 13 का आगाज, लॉन्चिंग के दौरान फोटोग्राफर पर भड़के सलमान

Tue, 24 Sep 2019 02:02 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 24 Sep 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 launching salman khan show will see metro theme and actor angry on Photographer
Bigg Boss 13 launching - फोटो : amar ujala mumbai

टीवी की दुनिया के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन का बिगुल बज चुका है। यह शो 29 सितंबर से प्रसारित होगा। सोमवार को मुंबई के मेट्रो कॉरपोरेशन यार्ड में इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस मौके पर सलमान खान ने पूरी महफिल लूट ली। उन्होंने शो के कॉन्सेप्ट से लेकर बिग बॉस से जुड़े खुद के एक्सपीरियंस के बारे में भी मीडिया से बातचीत की। पूरे कार्यक्रम के दौरान दबंग खान का कभी मसखरा अंदाज तो कभी गुस्सैल रवैया भी देखने को मिला। 



Bigg Boss 13 launching salman khan show will see metro theme and actor angry on Photographer
Bigg Boss 13 Event - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शाही एंट्री
बिग बॉस की इस बार की थीम मेट्रो के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। इसी वजह से शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी मेट्रो कॉरपोरेशन यार्ड  में रखी गई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने मेट्रो से धमाकेदार एंट्री की। इस मेट्रो को सेलिब्रिटी एक्सप्रेस नाम दिया गया था। वह चलती मेट्रो के अंदर घूमते भी नजर आए। जैसे ही स्टेज के पास मेट्रो का दरवाजा खुला पूरा कार्यक्रम ढोल नगाड़ों की आवाज से गूंज गया। सलमान ने भी अपने चिर परिचित अंदाज में डांस करते हुए चुलबुल पांडे की स्टाइल में एंट्री की। गौरतलब है कि पिछले साल शो का लॉन्च इवेंट गोवा में रखा गया था जहां सलमान ने बोट के जरिए एंट्री मारी थी।




 

Bigg Boss 13 launching salman khan show will see metro theme and actor angry on Photographer
Bigg Boss 13 launching - फोटो : amar ujala mumbai

ये सितारे भी आए नजर
सलमान खान के साथ इस इवेंट में अमीषा पटेल, अर्जुन बिजलानी, पूजा बनर्जी और सना खान भी नजर आईं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय अमीषा की मौजदूगी से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अमीषा बिग बॉस के इस सीजन का हिस्सा हो सकती हैं लेकिन वह किस रूप में शो से जुड़ेंगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। अमीषा ने इस बारे में सस्पेंस रखते हुए कहा कि सभी बातों का खुलासा 29 सितंबर को होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 launching salman khan show will see metro theme and actor angry on Photographer
Bigg Boss 13 Event - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मीडिया से झड़प
सलमान खान ने जैसे ही स्टेज पर एंट्री की वैसे ही कैमरा पर्सन्स उनकी तस्वीर खींचने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। इस हड़बड़ी में कुछ कैमरा पर्सन्स स्टेज के पास भी पहुंच गए। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और एंकर ने उन्हें पीछे जाने के लिए कहा लेकिन भीड़-भाड़ हो जाने की वजह से कोई भी पीछे नहीं जा पा रहा था। इसी बीच सलमान को खुद आगे आकर उनसे पीछे जाने का आग्रह करना पड़ा। इसी बीच सलमान अपनी दाईं तरफ खड़े एक कैमरा पर्सन से उलझ पड़े। इस दौरान दबंग खान ने यह तक कह दिया कि अगर तुम्हें मुझसे बहुत परेशानी होती है तो मुझे तो बैन ही कर देना चाहिए। सलमान को भड़कता देख तुरंत चैनल की टीम ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।




 
विज्ञापन
Bigg Boss 13 launching salman khan show will see metro theme and actor angry on Photographer
Bigg Boss 13 Event - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शो से लगातार अपडेट रहना चुनौती
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि क्या सही और गलत चल रहा है यह समझने के लिए मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती शो को हर दिन देखना होता है।  इसके लिए मुझे जब भी समय मिलता है चाहे वह काम के बीच का ब्रेक हो, लंच टाइम हो या फिर रात में खाली समय, मैं उस समय शो के एपिसोड्स देखता रहता हूं।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed