छोटे पर्दे के रियलिटी शो नच बलिए का सीजन 9 डांस के साथ-साथ हादसों की वजह से भी चर्चा में हैं। अब तक शो के सेट पर कई कंटेस्टेंट्स घायल हो चुके हैं। श्रद्धा आर्या और आलम की जोड़ी के बाद अभिनेत्री पूजा बनर्जी भी हादसे का शिकार हो चुकी हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें थीं कि पूजा बनर्जी को डांस के दौरान गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया। ऐसे में अब उनके हादसे का वीडियो सामने आ गया है।
नच बलिए के सेट पर घायल हुई ये टीवी एक्ट्रेस, दिल दहला देगा हादसे का वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा बनर्जी के इस हादसे के वीडियो को नच बलिए 9 के प्रसारित होने वाले चैनल स्टार प्लस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में पूजा बनर्जी अपने जोड़ीदार संदीप सेजवाल के साथ डांस के दौरान कंधे पर चढ़कर स्टेप करती हैं। कंधे पर चढ़ते ही पूजा बनर्जी का संतुलन बिगड़ जाता है और वह करीब 10 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाती हैं। ये देखकर शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स पूजा की मदद के लिए आते हैं।
A post shared by StarPlus (@starplus) on
पूजा बनर्जी के हादसे का ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। वहीं शो के जज और कंटेस्टेंट्स भी उनको इतनी ऊंचाई से गिरता देख हैरान हो जाते हैं। पूजा बनर्जी के हादसे के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग बसु की बहन का किरदार निभाने वालीं पूजा बनर्जी पति संदीप सेजवाल संग नच बलिए में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री करने वाली थीं।
मीडिया रिपोट्स की मानें तो केवल पूजा बनर्जी ही नहीं उनके बाद वाइल्ड कार्ड से शो में वापस आए एक्स कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा की जोड़ी भी हादसे का शिकार हो चुकी है। रिहर्सल के दौरान ही अनुज सचदेवा को चोट लग गई थी। इनसे पहले श्रद्धा आर्या और आलम की जोड़ी भी नच बलिए के सेट पर गंभीर चोट लगने से बची थी।
गौरतलब है कि शो पर हो रहे लगातार हादसों को लेकर शो के मेकर्स काफी परेशान थे। जिससे शो पर दो बार कुरान भी पढ़वाई गई लेकिन उसके बाद भी हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं कुछ वक्त पहले शूटिंग सेट पर पूजा भी करवाई गई थी।
पढ़ें: सलमान खान के शो नच बलिए में लगातार हो रहे हैं हादसे, कुरान पढ़वाने के बाद अब करवाई पूजा!