बिग बॉस के घर में लव अफेयर न हो ये तो हो ही नहीं सकता। अब तक इस घर में कई जोड़ियां बनीं और टूट गईं। कई बार इन जोड़ियों ने घर के अंदर ऐसी हरकतें भी कीं जो बाहर चर्चा का विषय बनी रहीं। अब जब बिग बॉस सीजन 13 शुरू होने वाला है तो आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों पर जो पर्दे पर रोमांस करते नजर आए।
Bigg Boss: कैमरों के बीच घर में रोमांस कर चुके हैं ये सेलेब्स,एक की तो उड़ी थी गर्भवती होने की अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल रोहतगी और राहुल महाजन
बिग बॉस सीजन 2 में पायल रोहतगी और राहुल महाजन का अफेयर सबकी जुबान पर था। इनकी केमेस्ट्री सारी हदें पार कर गई थीं। पायल और राहुल शो में काफी करीब नजर आते थे। पायल ने तो ऑन एयर राहुल को किस भी किया था।
प्रवेश राणा और क्लॉडिया
इन दोनों का दोस्ताना भी बिग बॉस 3 में खासा हाईलाइट रहा। पूरे बिग बॉस के दौरान प्रवेश क्लॉडिया को हिंदी सिखाते नजर आए। यही नहीं वो क्लॉडिया के लिए हिंदी गाने गाते थे और उनके नजदीक रहते थे। शो से बाहर निकलने के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।
वीना मलिक और अश्मित पटेल
बिग बॉस सीजन 4 के कंटेस्टेंट वीना मलिक और अश्मित पटेल की सिजलिंग हॉट केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। इन दोनों का लव अफेयर काफी परवान चढ़ा था। शो के कुछ फुटेज ऐसे थे जिन्हें टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता था। शो के दौरान वीना और अस्मित कई बार इंटीमेट होते देखे गए।
सारा खान और अली मर्चेंट
बिग बॉस के चौथे सीजन में सारा खान और अली मर्चेंट की नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि दोनों ने इस शो में ही शादी कर ली। सारा खान और अली मर्चेंट अब साथ-साथ नहीं हैं। उनके रिश्तों के बीच दरार पड़ चुकी है।