फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की जीत के बाद ट्रोल हो रहीं गर्लफ्रेंड, यूजर्स बता रहे शो को 'फिक्स्ड'

Mon, 17 Feb 2020 10:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 17 Feb 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Manisha Sharma Trolled After Siddharth Shukla Win The Show
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद भी शो की चर्चा अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शो अब तक सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। शो का फिनाले 15 फरवरी को हुआ है। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला विनर रहे हैं। सिद्धार्थ शुरुआत से ही सभी कंटेस्टेंट्स से आगे ही चल रहे थे। ऐसे में शुरुआत से ही उनका जीतना तय माना जा रहा था। लेकिन सोशल मीडिया पर शो के बायस्ड होने का आरोप भी खूब लगा। ऐसे में सिद्धार्थ के जीतने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शो की कंटेंट हेड मनीषा शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Bigg Boss 13 Manisha Sharma Trolled After Siddharth Shukla Win The Show
bigg boss 13 - फोटो : social media

शो की शुरुआत से ही जब से सिद्धार्थ शुक्ला सभी कंटेस्टेंट से आगे चल रहे थे। तभी से सोशल मीडिया यूजर्स शो पर बायस्ड होने का इल्जाम लगा रहे थे। वहीं शो के बीच ही ये बात सामने आई कि कलर्स टेलीविजन की क्रिएटिव कंटेंट हेड सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड हैं। इसके बाद से ये बातें और भी ज्यादा तेज हो गईं। वहीं सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद अब उनकी कथित गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Bigg Boss 13 Manisha Sharma Trolled After Siddharth Shukla Win The Show
Siddharth Shukla - फोटो : Instagram

ट्विटर यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ शो मनीषा शर्मा की वजह से जीते हैं। जबकि वो जीत के लिए सही दावेदार नहीं थे। ट्विटर यूजर्स ने कलर्स के कई पोस्ट पर कमेंट करते हुए ये बात कही है। साथ ही इन सभी ट्वीट्स में #ManishaSharma लिखा हुआ है। एक यूजर ने लिखा है, 'सबसे ज्यादा बायस्ड शो'। वहीं इसी तरह और भी कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए #ManishaSharma लिखा है।
 


 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Manisha Sharma Trolled After Siddharth Shukla Win The Show
Siddharth Shukla - फोटो : file photo

बता दें कि मनीषा शर्मा बिग बॉस की मेकिंग टीम की चीफ कंटेंट हेड हैं। मनीषा और सिद्धार्थ के बीच के रिलेशन्स भी काफी अच्छे हैं। जिसकी वजह से ही शो पर इस तरह के इल्जाम लग रहे हैं। शो के दौरान ये बात भी सामने आई थी कि बिग बॉस की कंटेंट टीम सलमान खान को सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास नहीं लगाने देती। हालांकि, इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। ये केवल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Manisha Sharma Trolled After Siddharth Shukla Win The Show
Siddharth Shukla - फोटो : you tube

शो के दौरान मनीषा शर्मा का नाम बीच में तब आया जब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं गौहर खान ने एक ट्वीट किया। गौहर ने ट्वीट में लिखा था, 'सिद्धार्थ शुक्ला ने बहुत गंदा बोला है। अच्छा मौका है अपना पक्ष रखने के लिए, सिर्फ एक ही इंसान बोलता है। ये बिग बॉस नहीं सिद्धार्थ शुक्ला शो है।' गौहर के इस ट्वीट को वायाकॉम 18 के एक्स सीओ राज नायक ने रिट्वीट करते हुए मनीषा शर्मा को टैग किया था, हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed