फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ से लड़ते ही शहनाज के खिलाफ हुए ये सितारे, कहा, 'सना ने किया उनका इस्तेमाल'

Thu, 23 Jan 2020 10:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 23 Jan 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 news Kamya Punjabi Vindu Dara Singh angry on shehnaz for fight with Sidharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 13 में अपने प्यार भरे रिश्ते, दोस्ती और मीठी नोक-झोंक की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले चर्चित कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते के बीच दरार आ गई है। इस हफ्ते वीकेंड का वार से ही सिद्धार्थ शुक्ला उनसे काफी नाराज चल रहे थे और उनसे बात नहीं कर रहे हैं। ऐसे में शहनाज कई मौकों पर सिद्धार्थ को मनाती दिखीं लेकिन इसका उन पर कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दिया। वहीं गुरुवार को प्रसारित होने वाले शो में शहनाज और सिद्धार्थ के बीच झगड़ा भी देखने को मिलेगा। 

bigg boss 13 news Kamya Punjabi Vindu Dara Singh angry on shehnaz for fight with Sidharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की लड़ाई पर जहां इन दोनों के फैंस काफी दुखी हैं वहीं कई कलाकारों ने इन दोनों के लड़ाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। टीवी के कई कलाकारों ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की लड़ाई में सिद्धार्थ का समर्थन किया है। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट्स और टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ का समर्थन करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'सीड आरती को सेव करे तो गलत, तुम गुलाटी (गौतम गुलाटी) पर गुलाटियां मारो तो सही ? आपने ज्यादातर टास्क सिद्धार्थ के खिलाफ किए जैसा कि आप खुद को फ्लिपर कहती हो ! अपनी सुविधा के अनुसार फ्लिप कर देना और अपनी सुविधा के अनुसार सिड के पास जाना, ये प्यार नहीं गेम है जो आप खेल रही हैं ?'
 

bigg boss 13 news Kamya Punjabi Vindu Dara Singh angry on shehnaz for fight with Sidharth Shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

वहीं बिग बॉस के पूर्व विजेता विंदु दारा सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सिद्धार्थ की दोस्त ने बिग बॉस में उनका इस्तेमाल किया है और अभी तक कर रही हैं। सच तो ये है कि सिद्धार्थ उनसे प्यार करते हैं। मुझे उम्मीद है कि सलमान खान सिद्धार्थ को सना और रश्मि के झूठे आंसू और हंसी के बारे में बताएंगे। उम्मीद है कि भाई सिद्धार्थ का समर्थन करेंगे।' इनके अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन किया। साथ ही कई यूजर्स ने बोलता है कि #SidNaaz को खत्म किया जाए और सिद्धार्थ का समर्थन किया जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 news Kamya Punjabi Vindu Dara Singh angry on shehnaz for fight with Sidharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। बुधवार प्रसारित एपिसोड में कंटेस्टेंट को किसी एक सदस्य का नाम लेना होता है जिन्हें वो नॉमिनेशन से बचाना चाहते हैं। इस मौके पर सिद्धार्थ ने आरती सिंह का नाम लिया। सिद्धार्थ के आरती का नाम लेने पर शहनाज गिल इमोशनल हो जाती हैं क्योंकि वो उम्मीद कर रही होती हैं कि सिद्धार्थ उनका नाम लेंगे।
 


 

विज्ञापन
bigg boss 13 news Kamya Punjabi Vindu Dara Singh angry on shehnaz for fight with Sidharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

वहीं सिद्धार्थ ने भले ही नॉमिनेशन राउंड में आरती का नाम लिया हो लेकिन शहनाज सिद्धार्थ का नाम लेती हैं। शहनाज कहती हैं कि 'मैं चाहे टॉप 2 में जाऊं या ट्रॉफी जीतकर जाऊं, मैं चाहती हूं कि ये मेरे साथ खड़ा रहे क्योंकि ये मेरा फ्रेंड है।' आज आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सिद्धार्थ के लगातार नाराज रहने से शहनाज और भड़क जाती हैं और वो उन्हें धक्का दे देती हैं। 

पढ़ें: फैन की इस तारीफ से गदगद हुए आयुष्मान खुराना, लिखा- 'हम इसी के लिए जीते हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed