फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: फिनाले से पांच दिन पहले इन तीन में कोई एक होगा बेघर, देर रात निकालेंगे 'बिग बॉस'?

Tue, 11 Feb 2020 04:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 11 Feb 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 nominated contestant mahira sharma aarti singh shehnaz kaur gill one evict mid night
Mahira , Shehnaz and Aarti - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के आखिरी सोमवार का वार में सलमान खान (Salman Khan) घरवालों से रूबरू हुए। सलमान को इस दिन किसी एक को घर से बेघर करना था लेकिन वो इसमें एक ट्विस्ट लेकर आए। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए तीन लोग नॉमिनेटेड हैं। ये तीन लोग आरती सिंह, माहिरा शर्मा और शहनाज कौर गिल हैं। सलमान ने घरवालों को खुद बताया कि देर रात कोई एक घर से बेघर हो जाएगा।

Bigg Boss 13 nominated contestant mahira sharma aarti singh shehnaz kaur gill one evict mid night
Salman Khan - फोटो : twitter

'सोमवार का वार' में सलमान खान 'बिग बॉस' के घर से बेघर होने के लिए आरती सिंह का नाम लेते हैं। ये बात सुनकर आरती निराश होकर बोलती हैं कि आई लव यू सर, लेकिन सलमान ने घरवालों को बताया कि ये मजाक था। सलमान ने एविक्शन में ट्विस्ट लाते हुए कहा कि इसलिए तुम नहीं जा रही। तो तुम बैठ जाओ।

Bigg Boss 13 nominated contestant mahira sharma aarti singh shehnaz kaur gill one evict mid night
शहनाज, माहिरा - फोटो : Social Media

सलमान ने कहा कि अब दो लोग बचे हैं। शहनाज और माहिरा। सलमान ने फिर कहा माहिरा जा रही हैं इसके बाद शहनाज का नाम लिया। हालांकि बाद में सलमान ने कहा कि कोई भी अभी बेघर नहीं हो रहा है। इतना जरूर है कि कोई एक या तो एक घंटे बाद या फिर देर रात जरूर बाहर जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 nominated contestant mahira sharma aarti singh shehnaz kaur gill one evict mid night
Paras Chhabra - फोटो : Instagram

सोमवार का वार में सलमान ने पारस छाबड़ा को कहा कि आप बाल बाल बचे हो। इसके बाद पारस कहते हैं कि सर अगर ऐसा है तो मैं बाहर जाना चाहता हूं अपनी इम्यूनिटी किसी को देकर। इसके बाद सलमान कहते हैं कि अगर ऐसा करना था तो तब करते जब उसने तुम्हें ये इम्यूनिटी दी थी। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 nominated contestant mahira sharma aarti singh shehnaz kaur gill one evict mid night
Sidharth, Shehnaz Kaur Gill, Paras - फोटो : file photo

सलमान ने ऐसा इसलिए भी कहा क्योंकि पारस भी नॉमिनेटेड थे। हालांकि सिद्धार्थ पारस को इम्यूनिटी दिलाने में कामयाब हो गए। इम्यूनिटी पाने का ये टास्क दो दिन तक चला था। आठ फरवरी को ये टास्क खत्म हुआ था जिसके बाद पारस इस हफ्ते के नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गए थे। अब देखना होगा कि इनमें से कौन फिनाले से महज चंद दिन पहले बाहर हो जाता है। 

सिद्धार्थ से निजी रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा कर सकती हैं रश्मि, सवाल सुनते ही घरवाले हो गए हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed