फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ से निजी रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा कर सकती हैं रश्मि, सवाल सुनते ही घरवाले हो गए हैरान

Tue, 11 Feb 2020 04:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 11 Feb 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai may revealed personal thing related with Sidharth Shukla
Rashami Desai and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) घर के बाहर की खटास 'बिग बॉस' में लेकर आए। इन दोनों ने कई बार इसे भुनाने की कोशिश भी की। हालांकि दोनों के बीच ऐसी क्या बात हो गई थी इसका खुलासा इन दोनों ने अभी तक नहीं किया है। इस बीच 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में रश्मि देसाई से सिद्धार्थ से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा गया जिसे सुनते ही घरवाले हैरान रह गए। 

Bigg Boss 13 Rashami Desai may revealed personal thing related with Sidharth Shukla
Rashami Desai - फोटो : Instagram

इस प्रोमो वीडियो को 'बिग बॉस जासूस' इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो में मशहूर एंकर घर के अंदर घरवालों से सवाल जवाब करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि रश्मि देसाई कठघरे में बैठी नजर आ रही हैं। रश्मि से एंकर ने सवाल पूछा-'सिद्धार्थ से आपका बहुत पुराना रिश्ता है?'

Bigg Boss 13 Rashami Desai may revealed personal thing related with Sidharth Shukla
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

एंकर के सवाल के जवाब में रश्मि कहती हैं- 'बहुत पुराना, दिल से दिल तक।' इसके बाद एंकर कहते हैं- 'घर में आने से पहले ऐसी कौन सी बात थी जो वो क्लेरिफाई करना चाहते थे?' जवाब में रश्मि ने कहा- 'ये बहुत निजी सवाल है सर?' इस पर एंकर ने कहा- 'यही तो समय है सबकुछ बता देने का।' रश्मि के बाद कठघरे में सिद्धार्थ शुक्ला आते हैं। एंकर सिद्धार्थ से भी रश्मि से जुड़ा सवाल पूछते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tomorrow's precap ! . . Follow @biggbossjassos For more updates & videos . . BIGG BOSS 13 - everyday 10:30 pm ! On weekends - 9 pm ! . #arshikhan #shoaibibrahim #vikasgupta #trending #katrinakaif #tiktok #hinakhan #priyanksharma #dipikakakar #jasminbhasin #zainimam #karanpatel #SalmanKhan #rohitshetty #adityanarayan #devoleenabhattacharjee #bhartisingh #tiktokindia

A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai may revealed personal thing related with Sidharth Shukla
sidharth shukla - फोटो : voot

इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं- 'रश्मि देसाई का झूठ हद से ज्यादा है।' वीडियो में एंकर सिद्धार्थ से ये भी कहते नजर आए कि आप खेल में सबको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। इस पर सिद्धार्थ कहते हैं- 'मैं शो में सभी का अपना प्रतिद्वंद्वी मानता हूं लेकिन शहनाज को नहीं।' इसके बाद कठघरे में सभी कंटेस्टेंट्स बारी बारी से आते हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai may revealed personal thing related with Sidharth Shukla
Salman Khan - फोटो : twitter

घर में आने से ये मशहूर शख्सियत सोमवार का वार में सलमान खान से भी मिले थे। शो के दौरान इस एंकर ने सलमान से भी शो से जुड़े तीखे सवाल पूछे। सलमान ने सभी सवालों का जवाब भी दिया। मजाक मजाक में उन्होंने ने सलमान से ये भी कह दिया आपका सीधा मतलब है कि मैं न तो शादी करूंगा और न ही किसी को करने दूंगा। 

Bigg Boss 13: इस हफ्ते नहीं हुआ कोई भी घर से बेघर,एविक्शन में सलमान ने दिखाया नया ट्विस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed