फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: पारस की गर्लफ्रेंड का खुलासा, बोलीं- 'अकाउंट में जीरो बैलेंस, हर चीज के लिए निर्भर'

Sun, 22 Dec 2019 05:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 22 Dec 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra girlfriend Akanksha Puri says he has zero balance dependent On Me
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram

पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और माहिरा का 'बिग बॉस' में रोमांस देखकर पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) लगातार बयान दे रही हैं। इन बयानों की वजह से आकांक्षा घर के बाहर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल की में एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने पारस की निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। आकांक्षा ने इंटरव्यू में कहा कि पारस के पास जीरो बैलेंस है और हर चीज के लिए मुझ पर निर्भर है। 

Bigg Boss 13 Paras Chhabra girlfriend Akanksha Puri says he has zero balance dependent On Me
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

आकांक्षा पुरी ने यह बातें पिंकविला वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान कहीं। आकांक्षा ने कहा- 'वह मेरे ऊपर कई चीजों के लिए निर्भर है। जीरो बैलेंस, दो शो जल्द ही ऑफ एयर हो गए, इसलिए मुझे उसका संघर्ष पता है। घर में वो जो भी कर रहा है उसने मुझे अलग मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। जो भी हो रहा है वो मुझे दिख रहा है। अगर वह सही में ऐसा ही है जैसा दिखा रहा है तो मैं ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकती।'

Bigg Boss 13 Paras Chhabra girlfriend Akanksha Puri says he has zero balance dependent On Me
Mahira and Paras - फोटो : twitter

आकांक्षा ने आगे कहा- 'ऐसे में मैं अकेले रहकर खुश हूं। इतने साल में मैंने उसे इस तरह से करते हुए कभी नहीं देखा। मैं ऐसे इंसान को अपने पार्टनर के तौर पर कभी नहीं चुनूंगी।' पारस और माहिरा के रोमांस को लेकर आकांक्षा ने कहा- 'अगर कोई मेरे साथ इस तरह से फ्लर्ट करे और हाथ पर कुछ ऐसा करे जिससे लगे कि वो मुझसे प्यार करता है, तो वो इसे देखकर नाराज हो जाएगा। यह सब देखकर कोई कैसे ठीक हो सकता है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra girlfriend Akanksha Puri says he has zero balance dependent On Me
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी - फोटो : file photo

इससे पहले आकांक्षा ने इंडिया फोरम वेबसाइट को इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा था कि 'पारस को देखकर लग रहा है हमारा तीन साल का रिश्ता टूट गया है। पारस जिस तरह से घर में दिख रहे हैं उससे मुझे हमारे तीन साल के रिश्ते पर शक हो रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि पारस जो बिग बॉस के घर में तीन महीने से कर रहे हैं वो सच है या मेरे साथ उनका तीन साल पुराना रिश्ता सच है। मैं बस अब उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रही हूं ।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra girlfriend Akanksha Puri says he has zero balance dependent On Me
Paras and Mahira - फोटो : twitter

'मुझे लगता है कि मैंने उसे जो माहिरा के साथ दोस्ती करने की सलाह दी थी, वो मुझ पर ही भारी पड़ गई है । लेकिन मैं उससे बात किए बिना किसी भी नतीजे  पर नहीं पहुंचना चाहती हूं ।' बता दें कि इससे पहले पारस ने आकांक्षा के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाने को लेकर सफाई दी थी। 

Bigg Boss 13: मां के बयान के बाद पारस के और नजदीक आईं माहिरा, घरवालों के सामने ही...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed