फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बढ़ती जा रहीं सिडनाज की दूरियां, सिद्धार्थ के 'इस' धोखे से फूट-फूटकर रोईं शहनाज

Thu, 23 Jan 2020 09:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Thu, 23 Jan 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 shenhaz gill angry when sidharth shukla takes name arti singh
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। बुधवार प्रसारित एपिसोड में कंटेस्टेंट को किसी एक सदस्य का नाम लेना होता है जिन्हें वो नॉमिनेशन से बचाना चाहते हैं। इस मौके पर सिद्धार्थ ने आरती सिंह का नाम लिया। सिद्धार्थ के आरती का नाम लेने पर शहनाज गिल इमोशनल हो जाती हैं क्योंकि वो उम्मीद कर रही होती हैं कि सिद्धार्थ उनका नाम लेंगे।

bigg boss 13 shenhaz gill angry when sidharth shukla takes name arti singh
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

दरअसल, शो में अभी तक सिद्धार्थ और शहनाज के बीच गहरी दोस्ती देखी गई है। आरती को नॉमिनेशन से सुरक्षित करने पर शहनाज बाथरुम में खुद को बंद करके फूट-फूटकर रोने लगती हैं। शहनाज के रोने पर आरती उनके पास आती हैं और पूछती हैं कि वो रो क्यों रही हैं? शहनाज कहती हैं कि 'अभी मैं तेरे से कोई बात नहीं करना चाहती। अभी पूछने का मतलब है कि क्यों?' शहनाज के इतना कहते ही आरती उनसे झगड़ने लगती हैं।

bigg boss 13 shenhaz gill angry when sidharth shukla takes name arti singh
bigg boss 13 - फोटो : voot

आरती के चिल्लाने पर शहनाज कहती हैं कि 'मेरे रोने पर ये मत समझना कि मैं तुझसे जेलस हूं। अगर मेरे रोने पर तुझे इतना दुख हो रहा है तो ये सब चीजें मत कर। अगर तुम्हें मुद्दा बनाना है तो मुझे बात नहीं करनी।' पारस के पास जाकर शहनाज पूछती हैं कि 'अगर मुझे किसी चीज पर दुख पहुंचा है तो क्या मैं रो नहीं सकती।' इस दौरान शहनाज रोते हुए बाहर चली जाती हैं। तब माहिरा उनके पास जाकर उन्हें चुप कराती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 shenhaz gill angry when sidharth shukla takes name arti singh
bigg boss 13 - फोटो : voot

शहनाज आरती से कहती हैं कि 'तेरे में है क्या जो मैं जेलस होऊंगी।' पारस शहनाज के पास पहुंचते हैं और समझाते हैं कि 'तुझे पता है ना वो क्यों कर रही है।' शहनाज कहती हैं कि 'मुझे बहुत अच्छे से पता है। ऊपर से लेकर नीचे तक बहुत अच्छे से पता है। मुझे उसे मुद्दा नहीं देना है लेकिन उसे मिल गया।' शहनाज आगे कहती हैं कि 'मुझे सिम्पैथी नहीं चाहिए। मैं सिद्धार्थ को मनाने जाती हूं लेकिन लोगों को लगता है कि मैं गेम खेल रही हूं।'

विज्ञापन
bigg boss 13 shenhaz gill angry when sidharth shukla takes name arti singh
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

सिद्धार्थ ने भले ही नॉमिनेशन राउंड में आरती का नाम लिया हो लेकिन शहनाज सिद्धार्थ का नाम लेती हैं। शहनाज कहती हैं कि 'मैं चाहे टॉप 2 में जाऊं या ट्रॉफी जीतकर जाऊं, मैं चाहती हूं कि ये मेरे साथ खड़ा रहे क्योंकि ये मेरा फ्रेंड है।' आज आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सिद्धार्थ के लगातार नाराज रहने से शहनाज और भड़क जाती हैं और वो उन्हें धक्का दे देती हैं। 

कैप्टेंसी टास्क में गुस्से में तिलमिलाई शहनाज ने सिद्धार्थ को दिया धक्का, हैरान रह गए घरवाले
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed