सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का 'बिग बॉस' में जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है। एक वक्त ऐसा भी था जब यह दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे थे। इन दोनों का प्यार भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धार्थ और रश्मि एक दूसरे से प्यार भरी बातें करते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 13 में आने से पहले एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे सिद्धार्थ-रश्मि, ये वीडियो है सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह वीडियो सिद्धार्थ और रश्मि के शो 'दिल से दिल तक' के दौरान का है। इस वीडियो में यह दोनों सितारे खाने की प्रतियोगिता करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिद्धार्थ रश्मि से कर रहे हैं- 'शोरवरी तुम लडा़ई करती हो तुम जीत जाती हो। अब मैं चाहता हूं कि तुम इसमें जीतो।' रश्मि कहती हैं- 'मैं कब लड़ी तुमसे। मैं तो बस यही चाहती हो कि तुम हमेशा जीतो।'
वीडियो में दोनों एक दूसरे से अच्छे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आखिर में सिद्धार्थ खाने की इस प्रतियोगिता को जीत जाते हैं। प्रतियोगिता जीतने के बाद सिद्धार्थ रश्मि से कहते हैं - 'तुम्हारी मदद के बिना ये संभव नहीं होता।'
A post shared by BollyTelly Deewane☘️💚 (@bollywoodtellywoodstar) on
आपको बता दें, 'बिग बॉस' में आने से पहले सिद्धार्थ और रश्मि एक साथ सीरियल 'दिल से दिल तक' में आए थे। इस शो में इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इस शो में ही दोनों के अफेयर और बाद में लड़ाई की खबरें आने लगी थीं। 'बिग बॉस' शुरू होने के बाद इस सीरियल में सिद्धार्थ की मां को रोल निभाने वाली अभिनेत्री वैष्णवी मैकडोनाल्ड का बयान आया था।
बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में वैष्णवी ने इन दोनों की असलियत बताई थी। वैष्णवी से पूछा गया था कि क्या दोनों के बीच परेशानियां तब से शुरू हुईं जब रश्मि उन्हें पसंद करने लगीं और सिद्धार्थ के मन में उस तरह की भावनाएं नहीं थी? वैष्णवी ने कहा- 'मुझे भी यही लगता है। रश्मि सिद्धार्थ को पसंद करती हैं लेकिन वह अपने ही दायरे में रहते हैं। हो सकता है कि ये एक तरफा प्यार हो लेकिन मैं कुछ भी कंफर्म नहीं कर सकती।'
Bigg Boss 13: माहिरा की मां के बयान पर भड़कीं पारस की गर्लफ्रेंड, बोलीं-'ये सिर्फ लवर्स ही करते हैं'