'बिग बॉस 13' में लड़ाई झगड़े और विवाद तो हर दिन देखने को मिलता है। इन सबके बीच कुछ पल ऐसे भी आते हैं जिन्हें देखकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। ऐसा ही कुछ है सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच बॉन्डिंग। दोनों को फैंस सिडनाज के नाम से बुलाते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर इस नाम से कई फैन पेज हैं। चलिए आपको बिग बॉस में ऐसे ही लम्हों से रूबरू करवाते हैं जब सिद्धार्थ और शहनाज के बीच केमेस्ट्री देखने को मिली।
Bigg Boss 13: दोस्ती से बढ़कर है सिद्धार्थ-शहनाज की केमेस्ट्री, इन पांच तस्वीरों को देख आ जाएगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे ही एक बार सिद्धार्थ और शहनाज के बीच अनबन हो गई थी। रात में जब सिद्धार्थ सोते हैं तो शहनाज उनके पास आती हैं और बेड पर फूल रख देती हैं। ये देख सिद्धार्थ हंसने लगते हैं। शहनाज दोबारा आती हैं और बेड के पास रखे टेबल पर कुछ सामान रखने लगती हैं। इसी बीच सिद्धार्थ उठते हैं और शहनाज का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींच लेते हैं और गले लगा लेते हैं।
एक एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के सिद्धार्थ, शहनाज से नाराज हो जाते हैं। शहनाज पूरे समय सिद्धार्थ को मनाती रहती हैं। इस दौरान विकास गुप्ता भी सिद्धार्थ को समझाते हैं कि शहनाज उन्हें मना रही हैं उन्हें अपना गुस्सा खत्म कर लेना चाहिए। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'ऐसा नहीं होता है कि जब आपको साथ चाहिए तो ठीक है। जब साथ नहीं चाहिए तो आप अलग रहें। मैं काफी दुखी हूं उससे।' रात में सिद्धार्थ और शहनाज एक ही बेड पर सोते हैं। देर रात सिद्धार्थ शहनाज से उनसे पीठ दबाने के लिए कहते हैं। जिस पर शहनाज उठती हैं और काफी देर तक वो पहले पीठ और फिर पैर दबाती हैं। शहनाज के ऐसा करने पर सिद्धार्थ की नाराजगी खत्म हो जाती है और वो उनका गाल खींचने लगते हैं। अगले दिन सिद्धार्थ भी शहनाज को कुछ इस तरह मनाते दिखे।
वीकेंड का वार में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच केमेस्ट्री देखने को मिली। इस बार सिद्धार्थ-शहनाज रोमांटिक अंदाज में दिखे। बिग बॉस होस्ट करते हुए सलमान खान को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर घर के सभी सदस्यों ने सलमान के गाने पर डांस किया। सिद्धार्थ और शहनाज 'चाशनी' गाने पर रोमांस किरते दिखे। गाने की शुरुआत में सिद्धार्थ शहनाज को किस करते हैं। इसके बाद दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं।
जब सिद्धार्थ और रश्मि ने बिग बॉस के घर में एक रोमांटिक वीडियो शूट किया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिद्धार्थ और शहनाज के बीच ऐसे ही वीडियो की डिमांड की थी। दर्शकों की मांग को देखते हुए बाद में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच भी रोमांटिक वीडियो शूट किया गया।
On public demand here’s a special #SidNaaz moment for all you #SidNaaz lovers out there! Their cute performance from last night’s weekend ka vaar was surely the highlight of the episode!!!
.
.#TeamSidharthShukla #SidharthShukla #RealSid #BB13 #BiggBoss13 #BiggBoss pic.twitter.com/pQfyleJVw3