फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: पहली बार सिद्धार्थ ने अपने और रश्मि के रिश्ते पर की बात, बताया सेट पर क्या करते थे

Fri, 03 Jan 2020 03:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla first time talk about rashmi desai on show
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot
बिग बॉस सीजन 13 अब तक का सबसे विवादास्पद शो रहा है। इस बार रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का मुद्दा पूरे सीजन गर्माया रहा । सलमान खान के लाख मना करने बावजूद दोनों लड़ते-झगड़ते नजर आए । अभी भी मौका मिलते ही दोनों झगड़ने लगते हैं । रश्मि पूरा दिन सिर्फ सिद्धार्थ के बारे में बात करती दिखती हैं । वहीं सिद्धार्थ, रश्मि के बारे में बात करने से बचते हैं । 
bigg boss 13 sidharth shukla first time talk about rashmi desai on show
Siddharth Shukla and Rahsami Desai - फोटो : voot
गुरुवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में पहली बार सिद्धार्थ, रश्मि और अपने रिश्ते के बारे में बात करते दिखे । सिद्धार्थ, पारस, माहिरा और शेफाली जरीवाला के साथ बैठकर बात करते हैं । सिद्धार्थ पूछते हैं कि जब मैं रश्मि के बारे में बात करता हूं तो कैसा दिखता हूं । तब पारस कहते हैं, 'मुझे तो सब पता ही है कि क्या हुआ था तुम दोनों के बीच ।'
bigg boss 13 sidharth shukla first time talk about rashmi desai on show
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter
सिद्धार्थ कहते हैं, 'तुम लोगों ने तो उसकी तरफ से सुना है सब । ये सुनी सुनाई बातें हैं ।' फिर शेफाली कहती हैं, 'एक बार रश्मि मुझे बता रही थी कि तुम सेट पर गालियां देते थे । लेकिन मैंने उससे कह दिया कि मुझे तुम दोनों के बारे में जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है ।' तब सिद्धार्थ कहते हैं, 'नहीं मैं सेट पर कोई गाली नहीं देता था। ऐसा कुछ नहीं हुआ ।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kya gharwale lana chahate hai @shehnaazgill aur @realsidharthshukla ke beech daraar? Dekhiye yeh nayi saazish, aaj raat 10.30 baje. Anytime on @voot @Vivo_India @daburamlaindia @bharat.pe @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla first time talk about rashmi desai on show
bigg boss - फोटो : social mediA
बता दें कि सिद्धार्थ और रश्मि ने कलर्स के टीवी शो 'दिल से दिल तक' में काम किया था । यहां पर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था । इस बात की जानकारी रश्मि और सिद्धार्थ की कोस्टार वैष्णवी ने भी दी थी । वैष्णवी ने कहा था कि सिद्धार्थ कई बार अपनी हदें तोड़ देते थे । ये झगड़ा अब बिग बॉस के घर में भी दिखने लगा है । बुधवार को घर से बेघर होने के नॉमिनेशन हुए थे ।
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla first time talk about rashmi desai on show
Bigg Boss 13 - फोटो : Twitter
इसमें विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा, शेफाली जरीवाला,माहिरा शर्मा और रश्मि देसाई नॉमिनेट हुए हैं । रश्मि देसाई को शहनाज गिल ने नॉमिनेट किया। शहनाज इस हफ्ते कैप्टन थीं । उन्हें बिग बॉस ने एक कंटस्टेंट को डायरेक्ट नॉमिनेट करने का अधिकार दिया । शहनाज ने इस अधिकार के तहत रश्मि देसाई का नाम लिया । उन्होंने रश्मि को सिद्धार्थ की वजह से नॉमिनेट किया। शहनाज ने कहा- 'पहली वजह तो ये है कि मुझे लगता कि तुम मुझसे झूठा प्यार करती हो। दूसरा ये कि तुम मेरे दोस्त से दूर रहो। उसके खिलाफ मैं एक शब्द भी नहीं सुन सकती। वरना मुंह तोड़ दूंगी।'
 

रानी ने अपनी शादी में पहना 25 किलो का घरचोला, गुजराती कारीगरों की दिखी कारीगरी



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed