सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रिआज ने दोस्ती के साथ बिग बॉस 13 का ये सफर शुरू किया था । सलमान ने दोनों को राम-लक्ष्मण की जोड़ी भी बताया था । धीरे-धीरे ये दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। हालात इतने बिगड़े कि कई बार दोनों के बीच हाथापाई होतेे-होते भी रह गई । सिद्धार्थ ने कई बार आसिम को धक्का दिया । इस वजह से वो दो बार नॉमिनेट भी हुए ।
{"_id":"5e082d088ebc3e87af442404","slug":"bigg-boss-13-sidharth-shukla-mom-said-he-should-not-to-say-anything-about-asim-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को मिला मां का खत, पहले ही पेज पर आसिम के बारे में ये बात पढ़ हुए शर्मिंदा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को मिला मां का खत, पहले ही पेज पर आसिम के बारे में ये बात पढ़ हुए शर्मिंदा
Sun, 29 Dec 2019 01:55 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
bigg boss 13
- फोटो : voot
हाल ही में टेलिकास्ट हुए शो में सिद्धार्थ और आसिम को बुरी तरह लड़ते हुए देखा गया । दोनों एक-दूसरे को जमकर गालियां दे रहे थे । पूरे घरवालों ने दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं रुके । इसके बाद बिग बॉस को भी दखल देना पड़ा । बिग बॉस ने आसिम और सिद्धार्थ से कहा कि एक लिविंग रूम में रहे और एक बेडरूम में ।
bigg boss 13
- फोटो : voot
इसके बाद भी दोनों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था । तब घर में रोहित शेट्टी की एंट्री हुई । रोहित ने आसिम और सिद्धार्थ को समझाया और उनकी दोस्ती करवाई। दोनों ने गले मिलकर एक-दूसरे से माफी मांगी । इसके बाद बिग बॉस ने एक टास्क दिया । इस टास्क को सिद्धार्थ शुक्ला की टीम ने जीता और पूरी टीम को उनके घरवालों की तरफ से तोहफा मिला ।
#SidharthShukla MOM wrote in the letter that he shouldn’t abuse #AsimRiaz mother, father and sisters. He looks very bad when he does that. So he apologised to #Asim#BB13 #WeekendKaWaar #StopBullyingAsim
— The Khabri (@TheKhbri) December 28, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : social media
सिद्धार्थ को उनकी मां की लिखी हुई चिट्ठी और एक फोटो फ्रेम मिला । इस चिट्ठी को पढ़ने के बाद सिद्धार्थ इतना भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। सिद्धार्थ की मां ने आसिम के बारे में भी अपनी चिट्ठी में लिखा । सिद्धार्थ की मां ने लिखा कि उन्हें आसिम की मां, पिता और बहन के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहिए क्योंकि टीवी पर ये बहुत ज्यादा खराब दिखता है । साथ ही सिद्धार्थ की मां ने कहा कि इसके लिए उन्हें आसिम से माफी मांगनी चाहिए ।
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : social media
इसके बाद सिद्धार्थ को एहसास हुआ कि जो बात उनकी मां को गलत लग रही है, वो सच में गलत होगी । खत पढ़ने के बाद सिद्धार्थ आसिम के पास जाते हैं और उनसे फिर से माफी मांगकर गले लगा लेते हैं । सिद्धार्थ की मां के खत की एक तस्वीर भी सामने आई है । जो उन्होंने खुद कैमरे पर दिखाई थी । खत में आसिम के लिए लिखी गई ये बात 'द खबरी' ने अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर की है ।