फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शहनाज के साथ पारस को बेड पर देख नाराज हुए सिद्धार्थ, बोले- 'बहुत हो गया अब..'

Sat, 04 Jan 2020 11:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 04 Jan 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla reaction when paras chhabra and shehnaaz on bed
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच नोक-झोंक हुई। शहनाज को लेकर सिद्धार्थ का पजेसिव नेचर एक बार फिर सामने आया। पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ और शहनाज बेड पर बैठकर बातें करते हैं और एक दूसरे के बीच नाराजगी को सुलझाने की कोशिश करते हैं।

bigg boss 13 sidharth shukla reaction when paras chhabra and shehnaaz on bed
bigg boss 13 - फोटो : voot

शहनाज पारस से कहती हैं कि 'तेरे से मुझे अटैचमेंट हैं। ये सारी दुनिया को पता है। माहिरा को लेकर मुझे कोई लेना देना नहीं है। जब तू गया तो मैंने उसे संभाला कि तू इस वक्त यहां नहीं है। जब तू सामने होता है तो मैं तेरे से एक्सपेक्ट करने लग जाती हूं।' शहनाज की बातें सुन पारस कहते हैं, 'क्या एक्सपेक्ट करने लगती है तू?' आगे सिद्धार्थ पारस की ओर इशारा कर कहते हैं कि 'तू शादी कर ले इसके साथ। इसके सारे काम करे। इसके साथ घूमें। माहिरा को छोड़ दे यही सब एक्सपेक्ट करती है।' शहनाज कहती हैं कि 'नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है।'

bigg boss 13 sidharth shukla reaction when paras chhabra and shehnaaz on bed
bigg boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि 'कितनी बार ये मेरे से चिपकती है और बोलती है... पारस। नहीं बोला तूने ऐसा?' सिद्धार्थ सामने बेड पर बैठी माहिरा की ओर हाथ से इशारा करते हैं। ये देख शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'तू जहां मर्जी जा मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं, 'बोल ना, जब मैं पारस के साथ होती हूं तो तू जहां मर्जी जा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा सीधा बोल ना। घूमाकर क्यों बोल रही है। पारस बैठा है तू यहां से निकल जा।' ये बोलकर सिद्धार्थ वहां से उठ जाते हैं और माहिरा, शेफाली, आरती के पास चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla reaction when paras chhabra and shehnaaz on bed
bigg boss 13 - फोटो : voot

माहिरा से सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मुझे ऐसा नहीं लग रहा है कि अब पारस तेरे साथ बेड शेयर करेगा। अब मैं सोच रहा हूं कि मैं कहां लेटूं। मुझे शेफाली बग्गा के साथ नहीं सोना।' सिद्धार्थ से आरती कहती हैं कि 'जाकर बोलो उससे (शहनाज) तेरा बहुत गया। एक डेढ़ घंटे से मैं बाहर बैठा हूं। इतना नहीं है कि आकर मुझसे पूछे कि मैं बाहर बैठा हूं, उन लोगों के साथ कि तेरी बात खत्म हो लेकिन तेरी बात ही खत्म नहीं हो रही।' इसके बाद सिद्धार्थ फिर से पारस और शहनाज के पास पहुंचते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla reaction when paras chhabra and shehnaaz on bed
bigg boss 13 - फोटो : voot

शहनाज से सिद्धार्थ कहते हैं कि 'अब ना बहुत ज्यादा हो रहा है। एक डेढ़ घंटे से मैं बाहर बैठा हूं।' सिद्धार्थ की बात सुन पारस कहते हैं कि 'तो बैठ ना यहां, किस ने रोका है तुझे।' आगे सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मुझे देखकर तुझे बात बदलनी है बदल ले।' इतना कहकर सिद्धार्थ वहां से चले जाते हैं।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की बदतमीजी पर कम नहीं हुई सलमान की नाराजगी, रश्मि-आसिम पर भी निकाली भड़ास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed