बिग बॉस 13 टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बना हुआ है। शो की लोकप्रियता को बढ़ाने में कंटेस्टेंट का जितना सहयोग रहता है उतना ही शो के होस्ट सलमान खान, मेकर्स और क्रू मेंबर्स का भी हाथ है। बिग बॉस का नाम लेते ही घर में गूंजने वाली रौबदार आवाज याद आ जाती है। बिग बॉस में दो आवाजें सुनाई देती हैं एक जो बिग बॉस की आवाज होती है जो कहते हैं 'बिग बॉस चाहते हैं' और दूसरी आवाज बताती हैं कि 'सुबह के आठ बजे..' या फिर 'यहां कंटेस्टेंट इस बारे में बात कर रहे हैं..'। दूसरी आवाज शो में समय-समय पर घटनाओं के रीकेप की जानकारी देते हैं। ये दूसरी आवाज है विजय विक्रम सिंह की, जो बिग बॉस के नैरेटर कहे जाते हैं।
Bigg Boss 13: ये शख्स है शो का असली मास्टर माइंड, सलमान भी करते हैं इशारे पर काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के रहने वाले विजय विक्रम सिंह शो के लिए आठ से 10 घंटे काम करते हैं। सलमान खान की तरह विजय भी पिछले 10 सालों से बिग बॉस के साथ जुड़े हुए हैं। वेबसाइट पिंकविला से इंटरव्यू में विजय विक्रम सिंह ने बताया कि 'मैंने साल 2009-10 में बतौर वाइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया। मुझे एक मेल आया जिसमें मेकर्स एक वाइस ओवर आर्टिस्ट की तलाश कर रहे थे। मैंने उन्हें एक सीडी भेजी और मैं शॉर्टलिस्ट हो गया। उन्होंने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया और दो दिन बाद ही मुझे सेलेक्ट कर लिया गया। ये मेरे करियर के लिए एक बड़ा मोड़ था।'
बिग बॉस में सेलेक्ट होने पर विजय विक्रम सिंह खुशी से उछल पड़े थे। विजय विक्रम ने बताया कि 'सीजन 2 और सीजन 3 मैंने देखा था। मेरे पसंदीदा कंटेस्टेंट राजू श्रीवास्तव जब शो से बाहर हो गए तब मुझे काफी दुख हुआ। तब मैंने सोचा कि मैं ये शो कभी नहीं देखूंगा। इस शो को लेकर मेरा लगाव इस कदर था।'
बिग बॉस के अलावा विजय विक्रम सिंह ने कई अन्य शो के लिए भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने बताया कि ''मैं पिछले साल मॉरीशस में था और मॉरीशस में एक व्यक्ति, जो एक भारतीय था, मेरे पास आया और कहा कि 'आप वही हैं। मैंने आपके यूट्यूब वीडियो देखें हैं। आप बिग बॉस और अन्य शो की आवाजों में से एक हैं। मैं आपके काम की प्रशंसा करता हूं '। यह एक अच्छा अहसास था।''
विजय विक्रम बताते हैं कि 'मैंने पहली बार अपनी आवाज डांस इंडिया डांस पर सुनी थी। यह पहला शो था जिसमें मैंने एक वाइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। यह एक अद्भुत एहसास था, मैं अगले दिन सगाई कर रहा था। मैंने उस समय अपनी मंगेतर को फोन किया, अब मेरी पत्नी, और उसे धन्यवाद दिया क्योंकि उसने मुझे इस करियर में आगे बढ़ने में मदद की।' बिग बॉस में सलमान खान से मिलने के बारे में विजय विक्रम ने कहा कि 'वो बहुत सामान्य और विनम्र हैं। हम उनसे फैंस की तरह मिलते हैं। यह काफी अच्छा लगता है।'
अजय देवगन की 'तानाजी' 200 करोड़ के पार, 15वें दिन दीपिका की 'छपाक' का बुरा हाल