{"_id":"5dff29518ebc3e87eb43cfe2","slug":"bigg-boss-13-weekend-ka-vaar-siddharth-shukla-aarti-singh-romance-in-strawberry-task","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: शहनाज को छोड़ आरती के साथ रोमांटिक हुए सिद्धार्थ, चॉकलेट में डुबोकर खिलाई स्ट्रॉबेरी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: शहनाज को छोड़ आरती के साथ रोमांटिक हुए सिद्धार्थ, चॉकलेट में डुबोकर खिलाई स्ट्रॉबेरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 22 Dec 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Shukla and Aarti Singh
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'वीकेंड का वार' में मल्लिका शेरावत के घर पर आते ही घर का माहौल बदल गया। मल्लिका ने न केवल घरवालों से टास्क करवाए बल्कि घरवालों की भी केमिस्ट्री देखी। घर में आते ही मल्लिका ने सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के साथ रोमांटिक डांस किया। इसके बाद मल्लिका ने आरती सिंह को एक ऐसा टास्क दिया जिसे देखकर घरवाले भी शरमा गए।
2 of 5
Aarti and Mallika Sherawat
- फोटो : voot
मल्लिका ने आरती सिंह को टास्क के लिए बुलाया। मल्लिका ने आरती को टास्क दिया कि आप इनमें से किसी को बुलाइए और रोमांस करते हुए ये स्ट्रॉबेरी खिलाइए। आरती ने सिद्धार्थ को बुलाया। सबसे पहले आरती ने सिद्धार्थ को स्ट्रॉबेरी खिलाई। सिद्धार्थ को स्ट्रॉबेरी खिलाते वक्त आरती के हाथ भी कांप रहे थे जिसे सभी घरवालों ने देखा और उनसे कहा।
3 of 5
Siddharth Shukla and Aarti Singh
- फोटो : voot
आरती के बाद सिद्धार्थ ने भी उन्हें स्ट्रॉबेरी खिलाई। इन दोनों को इस तरह देख घरवाले हैरान रह गए। हालांकि दोनों को इस तरह से रोमांस करते देख सभी घरवाले हंसे भी। इसके साथ ही दोनों की केमिस्ट्री की भी तारीफ की। सिद्धार्थ आरती के अलावा एक टास्क में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की केमिस्ट्री भी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mahira and Paras
- फोटो : voot
इन दोनों ने एक ही सेब खाया। पहले पारस ने सेब को मुंह में रखा जिसे माहिरा ने खाया इसके बाद माहिरा ने मुंह में सेब रखा जिसे पारस ने खाया। पारस और माहिरा को ऐसा करता देख शहनाज भावुक नजर आईं। मल्लिका शेरावत ने घर में कैप्टेंसी के दावेदारों के साथ एक टास्क किया। इस टास्क में दाेवेदारों को साबित करना था कि वह आसिम से बेहतर कैप्टन कैसे बन सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Aarti Singh
- फोटो : voot
इस टास्क को आरती ने जीता। आरती को मल्लिका ने पांच कार्ड दिए। ये पास अपोजिंग कैप्टन के थे। इस टास्क के बाद आरती घर की पहली अपोजिंग कैप्टन बन गई हैं। इन पांच कार्ड का इस्तेमाल आरती कैप्टन आसिम का फैसला पलटने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।