फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में सिद्धार्थ को करने पड़ रहे सारे काम, झाड़ू लगाने से लेकर बर्तन तक धोए

Sat, 28 Mar 2020 07:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 28 Mar 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 winner sidharth shukla lockdown days doing household work video
sidharth shukla - फोटो : social media

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश इस समय लॉकडाउन में है। सितारे खुद ही अपना सारा काम कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कई सितारों के वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें वो घर के काम करते नजर आ रहे हैं। कोई झाड़ू लगा रहा है तो कोई पोछा कर रहा है। अब 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का भी एक वीडियो सामने आया है।

bigg boss 13 winner sidharth shukla lockdown days doing household work video
sidharth shukla - फोटो : social media

सिद्धार्थ शुक्ला का ये वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ पहले बर्तन धोते नजर आते हैं। फिर वो घर की साफ-सफाई करते हैं और झाड़ू लगाते हैं। सिद्धार्थ प्याज भी काट रहे हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए भी सिद्धार्थ सब्जियां काटने का ही काम करते थे। 

bigg boss 13 winner sidharth shukla lockdown days doing household work video
sidharth shukla - फोटो : social media

घर का सारा काम खत्म करने के बाद सिद्धार्थ सोफे के पास आकर चीयर करते हैं। उनका ये अंदाज फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 winner sidharth shukla lockdown days doing household work video
sidharth shukla - फोटो : social media

इससे पहले सिद्धार्थ का रोटी बनाते हुए बुमरैंग वीडियो सामने आया था। बिग बॉस में रहते हुए एक-दो बार वो रोटियां बनाते हुए दिखे थे। उन्होंने 'बिग बॉस' के घर में रोटी बनानी सीखी थी। उनकी मां ये देखकर काफी खुश हुई थीं। लॉकडाउन में अब वो अपना समय किचन में बिता रहे हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 winner sidharth shukla lockdown days doing household work video
sidharth shukla - फोटो : social media

शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ का एक म्यूजिक वीडियो 25 मार्च को रिलीज हुआ था। 'भूला दूंगा' नाम के इस गाने को उनके फैंस ने काफी पसंद किया। शो में रहते हुए भी दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

एक ट्वीट कर सिडनाज के फैंस के निशाने पर आ गईं रश्मि, ट्रोलर्स बोले- 'सिद्धार्थ से रहो दूर'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed