'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के पूर्व प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने का काम भी ट्वीट के जरिए कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने का एक ट्वीट चर्चा में बना हुआ है। ये ट्वीट इसलिए सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि सिद्धार्थ ने धार्मिक मामलों पर लड़ने वालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सिद्धार्थ ने धार्मिक मामलों पर लड़ाई करने वालों की लगाई क्लास, बोले- 'दरवाजे बंद हो चुके हैं लेकिन...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्वीट किया- 'मक्का मदीना बंद हो गया है...वेटिकन भी बंद है। तिरुपति, शिरडी भी बंद। भगवान के सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं लेकिन अस्पताल अभी भी 24 घंटे खुले हुए हैं और हम लोग धर्म के ऊपर लड़ते हैं।' सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।
Mecca Medina closed ....Vatican closed ...Tirupati .. Shiridi closed ... The Gods have closed their doors...But hospitals are open 24*7 to save and serve humankind ..... And v fight over Religion ...!!!!
इससे पहले अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस फैसले पर ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने पूरे भारत में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया था। पीएम मोदी के इस फैसले की तारीफ करते हुए और अपना समर्थन देते हुए सिद्धार्थ ने ट्वीट भी किया था। सिद्धार्थ ने ट्वीट किया था- 'सुरक्षित रहें और घर पर रहें, अपने लिए और अपने परिवार के लिए।'
Be safe and stay at home for yourself and your family! #21Days #21daysLockdown
आपको बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो सॉन्ग भी रिलीज हुआ है। इस वीडियो में उनके साथ शहनाज कौर गिल भी हैं। इस गाने के बोल हैं- 'भुला दूंगा।' इस वीडियो में शहनाज और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री दमदार है। ये एक रोमांटिक वीडियो सॉन्ग है।
इस वीडियो में इसमें सिद्धार्थ और शहनाज कभी पानी में भीगते तो कभी मस्ती मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को दर्शन रवल ने गाया है। इस गाने का पोस्टर भी प्रशंसकों को बहुत पसंद आया था। खास बात है कि 'बिग बॉस 13' एक बार फिर से टीवी पर लौट आया है। ये शो 23 मार्च से ऑनएयर हो गया है।
डेढ़ महीने बाद फिर लौटा 'बिग बॉस 13', कोरोना की वजह से विदेश में फंसी अभिनेत्री, टीवी की हफ्ते की पांच खबरें