बिग बॉस 14 में मंगलवार प्रसारित एपिसोड में विकास गुप्ता फिर से लौट आए हैं। अर्शी खान को धक्का देने के बाद उन्हें बिग बॉस ने घर से बेघर कर दिया था। उनके वापस लौटने से खेल में एक नया मोड़ आ गया है। इस दौरान कैप्टेंसी टास्क भी दिया गया, जिसमें राहुल वैद्य को लेकर अली गोनी और अभिनव शुक्ला भिड़ गए।
Bigg Boss 14: राहुल वैद्य को लेकर भिड़े अली गोनी और अभिनव शुक्ला, जानें ट्विटर यूजर्स ने किसका किया समर्थन
अली ने फैसला किया कि वह राहुल वैद्य को कप्तान बनाने की कोशिश करेंगे और दूसरे कंटेस्टेंट के खेल को ब्लॉक करेंगे। जबकि अभिनव चाहते थे कि अली उनका साथ दे क्योंकि वह भी कप्तान बनना चाहते हैं। अली ने साफ कर दिया कि अगर राहुल वैद्य सामने हैं तो वह किसी और को जिताने के बारे में नहीं सोच सकते हैं क्योंकि उसने दो बार उन्हें कप्तान बनाने में मदद की है।
बिग बॉस में अभी तक अली और अभिनव के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई लेकिन कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों में जबरदस्त झगड़ा हुआ। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्विटर यूजर भी दो गुटों में बंटते हुए दिखाई दिए। जहां कुछ ने अली का समर्थन किया तो वहीं कइयों के मुताबिक अभिनव सही हैं।
बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और वीजे एंडी कुमार ने एक ट्वीट कर कहा कि ‘अली गोनी का निगेटिव ना दिखने के डर से रुबीना और अभिनव से फेक दोस्ती का पर्दाफाश हो ही गया। उम्मीद करता हूं कि अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक अब लिख के रख लें कि आपका कोई दोस्त नहीं है।‘
#AlyGoni Negative na dhikne ke dhar se, #RubiNav se fake Dosti ka parda faash ho hi gaya!
I wish ke #RubinaDiliak aur #AbhinavShukla ab likhe raklein ki aapka koi dost nahin hai!
MERA REVIEW https://t.co/Yi9NnSpTEI#BiggBoss14 #AbhiArmy
ABHINAV ON FIRE #ReignOfRubina
बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सोमी खान ने अली के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा- ‘अली गोनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन उनकी पहली प्राथमिकता हैं। अभिनव हर बार कैप्टेंसी के लिए भीख मांगता है। दो बार सलमान खान ने बोला कि भीख मत मांगो फिर भी ये नहीं सुधरेगा। इनके हाथ में सोना का कटोरा दे दो फिर भी ये भीख मांगेगा।‘
#AlyGoni already cleared #RahulVaidya & #JasminBhasin are his priorities still #Abhinav is begging for captaincy every time he does that 2 bar #SalmanKhan ne bola hai bheekh mat maango, phir bhi ye nhi shudrega. Inke hath mein soone ka katoora dedo phir bhi ye bheekh maangega🤣 #AlyGoni - jab #RahulVaidya samne khada toh mai kisi ko kyu banne doon? Yaar obvious hai Rahul ne 2 bar captain banaya Aly uske liye efforts karega. Love their friendship ❤️ #BiggBoss14
