बिग बॉस 14 के बाद शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट लाइमलाइट में बने हुए हैं। ऐसी ही एक कंटेस्टेंट हैं पवित्र पुनिया। हालांकि वह बिग बॉस से जल्द ही बाहर हो गई थीं लेकिन जब तक वह रहीं अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। शो से निकलने के बाद पवित्र बिग बॉस के ही एक अन्य कंटेस्टेंट एजाज खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हुए देखे गए हैं। भले ही वह असल जिंदगी में काफी बोल्ड मानी जाती हैं लेकिन पवित्र ने कहा कि वह पर्दे पर लव मेकिंग सीन फिल्माने में बिल्कुल भी सहज नहीं हैं।
2 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : instagram: colorstv
पवित्र उन लोगों के फैसले का भी सम्मान करती हैं जो इस तरह के सीन शोज के लिए फिल्माते हैं। एक इंटरव्यू में पवित्र ने कहा कि 'मैं रोमांटिक सीन करना पसंद नहीं करती हूं या फिर ऐसे सीन भी करना पसंद नहीं है जहां मेरी बॉडी को ज्यादा दिखाना है। यही वजह है कि हाल ही में मैंने दो वेब सीरीज ठुकरा दी।'
3 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : Instagram: @pavitrapunia
पवित्र आगे कहती हैं कि 'देखने में अच्छा लगता है लेकिन देख कर मैं हमेशा से यह सोचती थी कि हिम्मत चाहिए ऐसे सीन्स करने के लिए।' जब उनसे पूछा गया कि उनकी हिचकिचाहट की वजह क्या है तो उन्होंने कहा कि 'इसकी एक बड़ी वजह है कि मैं जिस जगह से जुड़ी हुई हूं। मैं हरियाणा से आती हूं। यह मेरे दिल से नहीं आता है कि मैं कैमरे के सामने इस तरह बेझिझक हो जाऊं। डर जाती हूं मैं।'
4 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : instagram/pavitrapunia_
पवित्र ने अपने करियर में लव यू जिंदगी, ये है मोहब्बतें और नागिन 3 जैसे सीरियल किए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने इस डर को कम करने की कोशिश की है लेकिन वह अभी तक सफल नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि 'मुझमें अभी तक वह आत्मविश्वास नहीं आ पाया है।‘
5 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : Instagram: @pavitrapunia
पवित्र ने आगे कहा कि ‘मैं इस पर यकीन करती हूं कि बदलाव अच्छा है और मुझे भरोसा है कि एक दिन आएगा जब मुझमें इस तरह की हिचकिचाहट और डर नहीं होगा।' पवित्र ने इस ओर भी इशारा किया कि अब उन्हें "पॉजिटिव किरदार" ऑफर हो रहे हैं और जल्द ही वह अपने प्रशंसकों को तोहफा देंगी।