टीवी की मशहूर अभिनेत्री नेहा पेंडसे इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एंड टीवी के लोकप्रिय शो 'भाबीजी घर पर हैं' में नेहा ने गोरी मेम का किरदार निभा रही सौम्या टंडन को रिप्लेस किया है। गोरी मैम के अवतार में फैंस उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं खुद नेहा भी शो से जुड़कर खूब उत्साहित हैं। लेकिन इन दिनों उनके चर्चा में आने का कारण कुछ और है। दरअसल, नेहा शार्दुल सिंह ब्यास के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। शार्दुल के मोटापे और तलाकशुदा होने की वजह से नेहा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब नेहा ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
2 of 5
नेहा पेंडसे, शार्दुल सिंह ब्यास
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों गोरी मेम अका नेहा पेंडसे खूब भड़की हुई हैं। उनका गुस्सा होना स्वाभाविक भी है। आखिरकार नेहा के पति को लेकर लोग भद्दे कमेंट्स जो कर रहे हैं। कोई उन्हें मोटा कह रहा है तो कोई तलाकशुदा कहकर उनका मजाक बना रहा है। दोनों की जोड़ी को लेकर खूब अटकलें लगाई जा रही हैं जिसका नेहा ने करारा जवाब दिया है।
3 of 5
नेहा पेंडसे, शार्दुल सिंह ब्यास
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, नेहा के पति शार्दुल की यह तीसरी शादी है। उनके पहले दो तलाक हो चुके हैं साथ ही वो 2 बेटियों के पिता भी हैं। बीते साल 5 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे जिसके बाद से दोनों के रिश्ते का खूब मजाक बनाया जा रहा है। इन्हीं सब बातों का नेहा ने जवाब दिया है और ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।
4 of 5
नेहा पेंडसे, शार्दुल सिंह ब्यास
- फोटो : Instagram
एक इंटरव्यू के दौरान नेहा ने कहा कि 'ये वही लोग हैं जो मुझसे नफरत करते हैं क्योंकि जो काम मैं कर रही हूं वो उनके बस की बात नहीं है। शार्दुल की दो शादियां हो चुकी हैं, दोनों शादियों से उनकी एक-एक बेटी है। लेकिन उन्होंने मुझसे कुछ नहीं छिपाया और मुझे इससे कोई फर्क भी नहीं पड़ता है। शार्दुल बेहतर ढंग से सबकुछ संभाल रहे हैं।'
5 of 5
नेहा पेंडसे
- फोटो : Insatagram- @nehhapendse
गौरतलब है कि नेहा पेंडसे भाबीजी घर पर हैं शो से जुड़ने से पहले कई अन्य टीवी शो में काम कर चुकी हैं। वे ‘कहानी घर घर की’ और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी दिखाई दी थीं, इसके अलावा ‘बिग बॉस सीजन 13’ में नेहा पेंडसे पॉपुलर टीवी कंटेस्टेंट्स में से एक रही थीं।